
Google बनाएगा मूवी और शोज, टेक्नोलॉजी को लेकर बदलेगा नजरिया, लॉन्च किया नया प्रोजेक्ट
AajTak
Google ने अपना एक नया प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसका नाम 100 Zeroes है. इस प्रोजेक्ट का मकसद फिल्म और टीवी शोज आदि बनाना है, जिससे लोगों का टेक्नोलॉजी के प्रति नजरिया बदला जा सके और वे टेक्नोलॉजी को दुश्मन ना समझें. Google ने इसके लिए Range Media Partners के साथ पार्टनरशिप की है. इसका उद्देश्य स्क्रिप्टेड और अनस्क्रिप्टेड कंटेंट को तैयार करना है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Google ने अपना एक नया प्रोजेक्ट शुरू किया है, जिसका नाम 100 Zeroes है. इस प्रोजेक्ट का मकसद फिल्म और टीवी शोज आदि बनाना है, जिसकी मदद से वह टेक्नोलॉजी के प्रति लोगों के नजरिये को बदलने का काम करेगा और वे टेक्नोलॉजी को दुश्मन नहीं समझेंगे. ये जानकारी बिजनेस इनसाइडर ने दी है.
Google ने इसके लिए Range Media Partners के साथ पार्टनरशिप की है. इसका उद्देश्य स्क्रिप्टेड और अनस्क्रिप्टेड कंटेंट को तैयार करना है. इन फिल्मों को बनाने का मकसद Google के अन्य प्रोजेक्ट के बारे में लोगों को बताना है, जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और इमर्सिव व्यू आदि.
टेक्नोलॉजी को लेकर लोगों में पॉजिटिव नजरिया बनाना
इस प्रोजेक्ट का मकसद Google के प्रोडक्ट को लेकर आम लोगों में सकारात्मक सोच तैयार करना है, जिसमें नौजवानों पर खास फोकस रहेगा. जैसे शोज में iPhone की जगह पर Android फोन दिखाया जाएगा.
यह भी पढ़ें: मई से WhatsApp बंद करने जा रहा सपोर्ट, इन स्मार्टफोन पर पड़ेगा असर
YouTube पर वीडियो रिलीज करने का इरादा नहीं

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











