
Google के इंजीनियर को स्टार्टअप ने किया रिजेक्ट, बताया ज्यादा क्वालिफाइड, पोस्ट हुआ वायरल
AajTak
Google की इंजीनियर महिला का पोस्ट इंटरनेट पर वायरल हो गया है. उन्होंने बताया है कि उन्हें एक कंपनी ने सिर्फ इसलिए रिजेक्ट कर दिया है क्योंकि वह ज्यादा क्वालिफाइड हैं. इसके बाद उन्होंने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर एक पोस्ट लिखा, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
पढ़ाई या कहें कि क्वालिफिकेशन पर अब हर कोई ध्यान देता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा क्वालिफाइड होना एक इंजीनियर को भारी पड़ गया और उसे नौकरी से रिजेक्ट कर दिया. दरअसल, दिल्ली की रहने वालीं और Google में बतौर सॉफ्टवेयर इंजीनियर काम करने वालीं अनु शर्मा ने बताया कि उन्हें एक फर्म ने नौकरी नहीं दी क्योंकि वह ज्यादा क्वालिफाइड हैं. आइए पूरा मामला जानते हैं.
Google इंजीनियर अनु शर्मा ने X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर एक पोस्ट लिखा. इस पोस्ट में बताया है कि क्या आप जानते हैं कि आपको ज्यादा अच्छा होने की वजह से रिजेक्ट किया जा सकता है.
रिजेक्शन लेटर में बताया, आपके रेज्यूमे के रिव्यू के बाद, हमें एहसास हुआ कि आपकी क्वालिफिकेशन्स हमारी फर्म की जरूरत से कहीं अधिक है. हमारा एक्सपीरियंस बताता है कि उच्च योग्यता वाले उम्मीदवारों को अक्सर काम अधूरा लगता है और वे शामिल होने के कुछ समय बाद ही चले जाते हैं.
इसके बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और कुछ ही समय के दौरान इसे 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल गए. इस पर ढेरों कमेंट्स भी आए हैं.
यह भी पढ़ें: Google ने AI के लिए की बड़ी डील, न्यूक्लियर रिएक्टर से मिलेगी पावर, 7 प्लांट लगाने की तैयारी
कई यूजर्स ने शर्मा के एक्सपीरियंस पर सहमती दर्ज की. कई लोगों ने अपने एक्सपीरियंस भी शेयर किए. एक शख्स ने बताया कि उसे हाल ही में रिजेक्ट कर दिया गया था. इसके पीछे कारण एक्स्ट्रा क्वालिफिकेशन नहीं, बल्कि हाई रैंकिंग वाले कॉलेज में भाग लेने का कारण बताया. उन्हें विश्वास नहीं था कि मैं उनके यहां रुकूंगा.

भारत सरकार की एजेंसी कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पोंस टीम (CERT-In) ने बताया है कि ऐपल के डिवाइस में कुछ वल्नरेबिलिटीज (कमजोरियों) को डिटेक्ट किया है. इनकी मदद से हैकर्स आपके डिवाइस को निशाना बना सकते हैं. एडवाइजरी में iOS के नाम दिये हैं और बचाव का भी तरीका बताया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Aaj 21 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 21 मार्च 2026, दिन- शनिवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 23.56 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, अश्विनी नक्षत्र, चंद्रमा- मेष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.04 बजे से दोपहर 12.53 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.26 बजे से सुबह 10.57 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











