
Google का नया AI बग हंटर सिस्टम, पहली ही टेस्टिंग में खोज निकाली 20 बड़ी खामियां
AajTak
Google ने AI की मदद से पहली टेस्टिंग के दौरान 20 नए सिक्योरिटी वल्नेरेबिलिटीज को डिटेक्ट किया है, जो अलग-अलग ओपेन सोर्स के अंदर मौजूद हैं. ये रिपोर्ट हाल ही में लॉन्च किए गए Google के AI बेस्ड Bug Hunter Big Sleep ने दी है. इसकी जानकारी खुद Google में सिक्योरिटी वाइस प्रेसिडेंट ने पोस्ट शेयर की है.
Google के Big Sleep ने एक बड़ी जानकारी दी है. बताया है कि इस सिस्टम ने अपनी पहली ही टेस्टिंग में कुछ सिक्योरिटी वल्नेरेबिलिटीज की रिपोर्ट की है. रिपोर्ट में करीब 20 अलग-अलग खामियों के बारे में बताया है, जो ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर में है.
Google में सिक्योरिटी के वाइस प्रेसिडेंट Heather Adkins ने सोमवार को X प्लेटफॉर्म (पुराना नाम Twitter) पर पोस्ट करके बताया है कि LLM बेस्ड वल्नेरेबिलिटी रिसर्चर बिग स्लीप ने पॉपुलर ओपेन सोर्स के अंदर 20 अलग-अलग खामियों की रिपोर्ट की है.
Google की इन दो टीम ने मिलकर किया है तैयार
Adkins ने आगे बताया है कि Big Sleep को कंपनी के AI डिपार्टमेंट DeepMind के साथ उसकी हैकर्स इलीट टीम Project Zero ने मिलकर डेवलप किया है. अधिकतर ओपेन सोर्स, जिनके अंदर कमजोरियों को पाया है, वे ऑडियो और वीडियो लाइब्रेरी FFmpeg और Image-Editing Suite ImageMagick के अंदर हैं.
यह भी पढ़ें: OnePlus ने किया सेल का ऐलान, सस्ते में खरीद सकते हैं स्मार्टफोन, टैबलेट और बड्स
Google ऑफिसर ने किया पोस्ट

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











