
GDP Growth Update: इकोनॉमी मोर्चे पर भारत की रफ्तार से पड़ोसियों को लगेगी मिर्ची, नए आंकड़ों में दिख रहा दौड़ती अर्थव्यवस्था की तस्वीर
ABP News
जीडीपी को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है. देश में त्योहारी सीजन में बढ़ी मांग और कुछ सेक्टर में जीएसटी कटौती के असर से देश की अर्थव्यवस्था को सहारा मिला है. आइए समझते हैं, इस बारे में....
India GDP Growth: जीडीपी को लेकर एक अच्छी खबर सामने आ रही है. देश में त्योहारी सीजन में बढ़ी मांग और कुछ सेक्टर में जीएसटी कटौती के असर से देश की अर्थव्यवस्था को सहारा मिला है. दिसंबर तिमाही में भारत की जीडीपी ग्रोथ 7.8 फीसदी दर्ज की गई है.
जो पहले लगाए गए 7.4 प्रतिशत के अनुमान से ज्यादा रही. इस दौरान आर्थिक आंकड़ों में संशोधन के साथ उत्पादन गतिविधियों में भी मजबूती देखने को मिली है. जिससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है. आइए समझते हैं, इस बारे में....
क्या कहते है आंकड़े?
ताजा आंकड़ों के अनुसार एक साल पहले इसी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 6.2 प्रतिशत रही थी. जबकि इससे पिछली तिमाही में यह 8.2 प्रतिशत दर्ज की गई थी. इस तरह पिछली तिमाही के मुकाबले थोड़ी नरमी दिखी है, लेकिन सालाना आधार पर विकास दर बेहतर दिख रही है.













