
Friday OTT Release: 'बॉर्डर 2' से 'चिरैया' तक, शुक्रवार को ओटीटी पर आ गई नई फिल्मों-सीरीज की बाढ़, वीकेंड को बना देंगी धमाकेदार
ABP News
Friday OTT Release 20th March: इस फ्राइडे ओटीटी पर नये कंटेंट की बाढ़ आ गई है. दरअसल शुक्रवार को तमाम प्लेटफॉर्म पर कई नई फिल्में और सीरीज रिलीज हुई हैं जो आपको फुल एंटरटेन करेंगी.
हर ओटीटी लवर को फ्राइडे का बेसब्री से इंतजार रहता है क्योंकि हर शुक्रवार को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नए शोज और फिल्में रिलीज होती हैं जो वीकेंड को मजेदार बना देती हैं. इस शुक्रवार, 20 मार्च 2026 को भी ओटीट के तमाम प्लेटफ़ॉर्म पर नया कंटेंट आ गया है. चाहे आपको वॉर ड्रामा पसंद हो, थ्रिलर या कुछ ज़्यादा इमोशनल, आपके पास अपनी वॉच लिस्ट में शामिल करने लिए बहुत कुछ है. तो चलिए यहां 20 मार्च 2026, शुक्रवार को ओटीटी की नई लाइनअप की पूरी लिस्ट जान लेते हैं.
'बॉर्डर 2''बॉर्डर 2' (2026) एक ज़बरदस्त वॉर एपिक है, जो 1997 की क्लासिक फ़िल्म की कहानी को आगे बढ़ाती है और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है. सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ स्टारर इस फिल्म को अपनी देशभक्ति की थीम के लिए काफी सराहना मिली थी और ये बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. अब ये फिल्म ओटीटी पर रिलीज हो गई है. इसकी 20 मार्च, शुक्रवार यानी आज से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीमिंग शुरू हो गई है.
चिरैयाइस शुक्रवार मच अवेटेड ‘चिरैया’ भी रिलीज हो गई है ये एक बेहद इमोशनल सीरीज़ है. ये शो सामाजिक मुद्दों पर आधारित है और इसमें दिव्या दत्ता और संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग और अर्थपूर्ण कहानी से दर्शकों का दिल जीत लेते हैं. इसे ओटीटी के प्लेटफॉर्म जियो हॉट स्टार पर 20 मार्च, शुक्रवार से स्ट्रीम कर सकते हैं.













