
‘धुरंधर 2’ की साउथ में हालत खराब, शोज कैंसिल, रिफंड भी अटका, मेकर्स ने साथी चुप्पी
ABP News
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म धुरंधर 2 बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे चुकी है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं. लेकिन, तेलुगु ऑडियंस काफी निराश है. क्योंकि, इस भाषा में अभी भी फिल्म रिलीज नहीं हुई है.
हिंदी बेल्ट में जबरदस्त कमाई कर रही ‘धुरंधर 2’ से साउथ में लोग नाराज हैं. पहले तो मेकर्स ने इसका पेड प्रीमियर कैंसिल किया और अब 19 मार्च को फिल्म फिल्म थियेटर्स में रिलीज नहीं हो पाई है.
फिल्म को लेकर साउथ बेल्ट खासकर तेलुगु ऑडियंस में निराशा देखने को मिली है. 123telugu वेबसाइट के मुताबिक तेलुगु में पेड प्रीमियर शोज 18 मार्च को अचानक कैंसिल कर दिए गए. इस वजह से वहां फैंस को झटका लगा.
टिकट रिफंट के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली
इतना ही नहीं, आज 19 मार्च को भी फिल्म थियेटर में रिलीज नहीं हो पाई.जितने भी शोज कैंसिल हुए हैं उनके टिकट रिफंड को लेकर भी लोगों के पास कोई जानकारी नहीं है और इस वजह से फैंस नाराज भी हैं.













