
Dhurandhar 2: साउथ की इन 5 फिल्मों ने ‘धुरंधर 2’ का भयंकर नुकसान किया, बॉक्स ऑफिस Ranveer Singh को छोड़ा पीछे
ABP News
Dhurandhar 2 vs South Cinema Box Office Collection: ‘धुरंधर 2’ ने हिंदी में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है लेकिन साउथ रीजन में ये फिल्म कलेक्शन नहीं कर पाई है. जानें किन फिल्मों से 'धुरंधर 2' पिछड़ गई है.
साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar The Revenge) थियेटर्स में रिलीज हो चुकी है. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म को लेकर ऑडियंस में क्रेज है. इस फिल्म ने पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. लेकिन मल्टीपल लैंग्वेज में रिलीज का वादा करने वाले मेकर्स हिंदी के अलावा बाकी डब फिल्म को थियेटर में समय से नहीं पहुंचा पाए. नतीजा ये रहा कि साउथ रिजन में बुकिंग के बावजूद ऑडियंस पहले दिन इस फिल्म को नहीं देख पाई. ये वजह है कि 'धुरंधर 2' को साउथ में पहले दिन बहुत नुकसान उठाना पड़ा.
वहीं, 19 मार्च को 'धुरंधर 2' के साथ साउथ लैग्वेंज की करीब पांच फिल्में रिलीज हुईं. इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया. तेलुगु फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' के साथ-साथ कन्नड़ की फिल्म 'लव मॉकटेल 3', मलयालम फिल्म 'आडू 3', तमिल फिल्म 'यूथ' भी 19 मार्च को थियेटर में रिलीज हुई.
'धुरंधर 2' ने पहले दिन साउथ में कितना कमाया
रणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' ने हिंदी लैग्वेज में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. हिंदी में 'धुरंधर 2' ने 99.10 करोड़ का इंडिया में नेट कलेक्शन किया. लेकिन बाकी लैंग्वेज में इसकी कमाई बेहद कम रही. हिंदी के बाद तेलुगु में इसने 2.12 करोड़ का कलेक्शन किया. तमिल डब ने 1.16 करोड़ का कलेक्शन किया.













