
Ustaad Bhagat Singh BO Day 2 Live: दोपहर 2 बजे तक 'उस्ताद भगत सिंह' का कलेक्शन 37 करोड़, दूसरे दिन 'धुरंधर 2' से पिछड़ जाएगी फिल्म?
ABP News
Ustaad Bhagat Singh Box Office Day 2 Live: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' की शुरुआत अच्छी हुई है. वहीं दूसरे दिन के कलेक्शन के अपडेटेड आंकड़े आप यहां जान सकते हैं.
Ustaad Bhagat Singh Box Office Day 2 Live: पवन कल्याण की तेलुगु फ़िल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने धमाकेदार ओपनिंग की है. ये फिल्म साल 2026 की टॉलीवुड की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन चुकी है. दिलचस्प बात ये है कि पवन कल्याण के साथ-साथ श्रीलीला और राशि खन्ना स्टारर, 'उस्ताद भगत सिंह' का रिलीज के पहले दिन बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर सीक्वल फ़िल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' के साथ क्लैश हुआ था.
1,300 करोड़ रुपये की फ़्रैंचाइज़ी के सामने खड़े होते हुए भी 'उस्ताद भगत सिंह' ज़रा भी नहीं डगमगाई. 'धुरंधर 2' के कई तेलुगु शो रद्द होने से इसकी बिक्री पर असर पड़ा और फिर इस भाषा में 'उस्ताद भगत सिंह' का डंका बज गया. वहीं दूसरे दिन भी पवन कल्याण की फिल्म गदर काट रही है. यहां 'उस्ताद भगत सिंह' के दूसरे दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में सब जान सकते हैं.
'उस्ताद भगत सिंह' का पहले दिन का कलेक्शन (Ustaad Bhagat Singh Box Office Day 1)
'उस्ताद भगत सिंह' का दूसरे दिन का कलेक्शन (Ustaad Bhagat Singh Box Office Day 2 ) 'उस्ताद भगत सिंह' को ओपनिंग डे पर दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. वही सैकनिल्क के आंकड़ो के मुताबिक रिलीज के दूसरे दिन 'उस्ताद भगत सिंह' ने दोपहर 3 बजे तक 3 करोड़ का कलेक्शन किया है. रात तक इसकी कमाई में इजाफा होने की उम्मीद है.













