
February 2026 Box Office: फरवरी 2026 में बॉक्स ऑफिस का किंग कौन? टॉप 5 में साउथ फिल्मों का दबदबा
ABP News
February 2026 Box Office: फरवरी महीने में बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई की. इंडिया में रिलीज फिल्मों का कुल कलेक्शन कितना है. पूरी रिपोर्ट पढ़ें
February 2026 Box Office: बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में फरवरी का महीना बहुत ही निराश करने वाला रहा. ऑरमैक्स मीडिया द्वारा जारी फरवरी बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 5 फिल्मों में तीन फिल्में साउथ इंडस्ट्री से और दो बॉलीवुड से रही हैं.
फरवरी में इंडियन बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई हुई
इंडियन बॉक्स ऑफिस पर फरवरी महीने का कुल ग्रॉस कलेक्शन 427 करोड़ रहा, जो जनवरी के 1314 करोड़ के मुकाबले बहुत कम है. साल 2023 के बाद से यह पहली बार है जब फरवरी में कमाई का आंकड़ा 500 करोड़ के नीचे रहा है, जिससे यह पिछले कुछ वर्षों का सबसे कमजोर महीना साबित हुआ.
More Related News













