
'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टली, अब अप्रैल में नहीं देख पाएंगे मोहनलाल की क्राइम ड्रामा फिल्म
ABP News
Drishyam 3 Release Postponed: मोहनलाल स्टारर क्राइम ड्रामा थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' जो अप्रैल में रिलीज होने वाली थी, इसकी रिलीज टल गई है. अब ये फिल्म कब रिलीज होगी इसकी जानकारी फिलहाल नहीं आई है.
मोहनलाल स्टारर मलयालम भाषा की फिल्म 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट टल गई है. ये फिल्म पहले 2 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी. लेकिन अब रिपोर्ट्स का मानना है कि ये फिल्म अप्रैल में रिलीज नहीं होगी. ताजा जानकारी के मुताबिक अब ये फिल्म कुछ महीने बाद रिलीज की जाएगी. हालांकि फिलहाल इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.
कब रिलीज होगी फिल्म?पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक मोहनलाल स्टारर ये फिल्म अब मई या जून 2026 में रिलीज हो सकती है. पहले ये फिल्म 2 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी. जिसका दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था. लेकिन इन रिपोर्ट्स की मानें तो अब दर्शकों को ये फिल्म देखने के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा.
क्यों लिया फैसला?खबरों की मानें तो ये फैसला मिडिल- ईस्ट में चल रहे तनाव की वजह से लिया गया है. फिल्म का फैनबेस ना केवल भारत में बल्कि अन्य देशों में भी है. ऐसे में मिडिल- ईस्ट तनाव के चलते फिल्म का कारोबार घट सकता है. जिसके चलते ये फैसला किया गया है. हालांकि फिलहाल मेकर्स ने इसे लेकर कोई भी अपडेट नहीं दिया है. लेकिन फिलहाल लगता है कि ये अपडेट मेकर्स की तरफ से भी जल्दी ही अनाउंस कर दिया जाएगा.













