
Dhurandhar 2 Records: 'धुरंधर 2' बनी तूफान, रणवीर सिंह की फिल्म ने आते ही बना दिए ये 10 तगड़े रिकॉर्ड्स
ABP News
Dhurandhar 2 Records: धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही तहलका मचा दिया है. इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन धमाकेदार कलेक्शन कर एक या दो नहीं 10 रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.
रणवीर सिंह की फ़िल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' का रिलीज से पहले इतना बज बना हुआ था कि फैंस इसकी बड़े पर्दे पर रिलीज का सांस रोककर इंतजार कर रहे थे. फिर 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देते ही ये तूफान बन गई और इसने सारे बड़े बड़े रिकॉर्ड मिट्टी में मिला दिए. यहां तक कि रणवीर सिंह ने शाहरुख का नंबर 1 के ताज पर भी कब्जा कर लिया है.
दिलचस्प बात ये है कि इस साल सनी देओल की बॉर्डर 2 भी रिलीज हुई थी लेकिन बॉर्डर 2 ऐसा कमाल नहीं कर पाई जो 'धुरंधर: द रिवेंज' या 'धुरंधर 2' ने कर दिखाया है. 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग कर ये बॉलीवुड के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनर बन चुकी है. वहीं पेड प्रीव्यू के 43 करोड़ को मिलाकर इसके पहले दिन का कुल कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये रहा. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने अब तक कौन कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं.
धुरंधर 2 ने कौन -कौन से रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं?दिसंबर 2025 में आई 'धुरंधर' का इतना बज नहीं बन पाया था जितना हाईप 'धुरंधर: द रिवेंज' का रहा. इसी वजह से पहले पार्ट की ओपनिंग 28 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ हुई थी लेकिन फिर पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ के दम पर ये फिल्म देखते ही देखते बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन गई. अब 'धुरंधर: द रिवेंज' ने तो आते ही बवाल काट दिया है और कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं.













