
'धुरंधर 2' vs 'उस्ताद भगत सिंह': पवन कल्याण ने तेलुगू में छुड़ाए रणवीर सिंह के छक्के, जानें 20 मार्च का कलेक्शन
ABP News
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुईं. पहली है 'धुरंधर: द रिवेंज' और दूसरी है 'उस्ताद भगत सिंह', आइये जानते हैं दोनों ही फिल्मों का दूसरे दिन का कलेक्शन.
'धुरंधर 2' और 'उस्ताद भगत सिंह' फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई हैं. दोनों ही फिल्मों को लेकर फैंस का क्रेज तगड़ा देखा रहा है. एक फिल्म आदित्य धर की सबसे ज्यादा कलेक्शन और पसंद की गई फिल्म 'धुरंधर' का सीक्वल है. तो वहीं दूसरी फिल्म तेलुगू भाषा के सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म हैं. दोनों का ही फैन बेस अलग है, ऐसे में आइये जानते हैं दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म किस पर भारी पड़ी है.
'धुरंधर 2' का दूसरे दिन का कलेक्शनरणवीर सिंह स्टारर फिल्म 'धुरंधर 2' कई भाषाओं में रिलीज हुई है. इस फिल्म को लेकर फैंस का एक अलग ही क्रेज था. जिसे देखते हुए रिलीज की तारीख से महज एक दिन पहले ही फिल्म के पेड़ प्रिव्यूज रखे गए. जिसमें फिल्म ने 43 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. जिसके बाद रिलीज के पहले ही दिन सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. तो वहीं रिलीज के दूसरे दिन फिल्म ने रात 8 बजे तक 72.69 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. जिसे मिलाकर दो दिनों में अब तक कुल कलेक्शन 218.24 करोड़ रुपये हो गया है.
'उस्ताद भगत सिंह' का दूसरे दिन का कलेक्शनपवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने रिलीज के पहले दिन सैकनिल्क के मुताबिक 34.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. इस फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन रात 8 बजे तक 8.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. दोनों दिनों का अब तक का कलेक्शन मिलाकर कुल 42.94 करोड़ रुपये हो गया है.
तेलुगू भाषा में पवन कल्याण ने रणवीर सिंह को पछाड़ापवन कल्याण तेलुगू भाषा के सुपरस्टार हैं, ऐसे में एक्टर की फैन फॉलोइंग भी यहां तगड़ी है. इसी के चलते उन्होंने इस भाषा में रणवीर सिंह की फिल्म का पछाड़ दिया है. तेलुगू भाषा में दूसरे दिन सैकनिल्क के मुताबिक पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने 8.19 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. तो वहीं रणवीर सिंह की फिल्म ने तेलुगू भाषा में महज 1.21 करोड़ रुपये का ही कलेक्शन किया है. हालांकि तेलुगू भाषा में फिल्म के कुछ शोज कैंसिल और कुछ डिले भी हुए इसका असर रणवीर सिंह की इस फिल्म को पड़ा है.













