
'धुरंधर 3' को लेकर आदित्य धार ने दिया ये हिंट, अगले मिशन पर जाने को तैयार हैं रणवीर सिंह
ABP News
Dhurandhar 3 Update: 'धुरंधर' की रिलीज के साथ ही आदित्य ने लोगों से अपील की थी कि वो इस फिल्म को भी क्रेडिट्स तक देखें. ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि आखिर में 'धुरंधर 3' का टीजर दिखाया जाएगा.
'धुरंधर: द रिवेंज' को रिलीज हुए अभी महज दो ही दिन हुए हैं. या यूं कहें कि अभी तो दूसरा दिन भी पूरा नहीं हुआ है. इसी बीच फिल्म को देखने वाले दर्शकों ने फिल्म के स्पॉयलर्स से लेकर अगले पार्ट तक की पोल खोल दी है. रिलीज से पहले ही आदित्य धर ने फिल्म के पेड़ प्रिव्यू रखे थे. जिसके बाद से ही लोगों ने इसके स्पॉयलर्स देना शुरू कर दिए थे. इसी में इस फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर भी अपडेट सामने आई है.
'धुरंधर 2' के बाद आएगी 'धुरंधर 3'?'धुरंधर' फिल्म के आखिरी में क्रेडिट्स के दौरान आदित्य धर ने खुलासा किया था कि 'धुरंधर: द रिवेंज' अप्रैल में आएगी. इसी के साथ उन्होंने फिल्म का एक छोटा सा टीजर भी दिखाया था. इस बार भी फिल्म रिलीज के साथ ही आदित्य ने लोगों से अपील की थी कि वो इस फिल्म को भी क्रेडिट्स तक देखें. बीच में ही छोड़कर ना जाएं. ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि इस फिल्म में भी आखिर में 'धुरंधर 3' का टीजर दिखाया जाएगा. हालांकि टीजर तो नहीं लेकिन फिल्म को लेकर हिंट जरूर दे दिया है.
A post shared by Gaurav Gera (@gauravgera)













