
Prime Video ने खरीदे इन 6 बड़ी फिल्मों के OTT राइट्स, लिस्ट में कार्तिक आर्यन की 'नागजिला' से 'डकैत' तक शामिल
ABP News
Prime Video Rights: प्राइम वीडियो ने थिएटर में रिलीज होने वाली कुछ बड़ी फिल्मों के ओटीटी राइट्स खरीद लिए हैं. आइये बताते हैं कौन कौन सी हैं ये फिल्में.
सिनेमाघरों में फिल्मों को देखने का एक अलग ही मजा होता है. लेकिन यदि कोई मिस भी कर दे अब उसे टीवी प्रीमियर की जरूरत नहीं है, क्योंकि ओटीटी पर अब सब मिलेगा. कुछ थिएटर में रिलीज हो चुकीं और होने वाली फिल्मों के राइट्स प्राइम वीडियो में खरीद लिए हैं. तो थिएटर के बाद इन फिल्मों को आप प्राइम वीडियो पर आसानी से देख सकते हैं. इनमें नागजिला से लेकर वन तक शामिल हैं.
डकैत: एक प्रेम कथा (Dacoit: A Love Story)मृणाल ठाकुर और आदि विशेष स्टारर फिल्म 'डकैत: एक प्रेम कथा' एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो गलत तरीके दोषी ठहराए जाने के बाद जेल से भाग जाता है. ये व्यक्ति अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से बदला लेने के लिए उसका फायदा उठाता है वो भी तब जब उसे अपने पति को बचाने के लिए पैसों की सख्त जरूरत होती है. इस एक्शन ड्रामा फिल्म को शनैल देओ ने निर्देशित किया है. फिल्म में मृणाल और आदि विशेष के अलावा अनुराग कश्यप और प्रकाश राज भी हैं. ये फिल्म सिनेमाघरों में 15 मई को रिलीज होगी. जिसके बाद प्राइम वीडियो पर सबसे पहले स्ट्रीम की जाएगी.
डीक्यू41 (DQ41)दुलकर सलमान स्टारर ये फिल्म एक लव स्टोरी है. जिसमें एक लड़का लड़की से प्यार करता है बिना उसका पास्ट जाने, उसे अच्छा फ्यूचर देने की कोशिश करता है. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, और ये फिल्म एक नया ही मोड़ ले लेती है. ये फिल्म प्यार और किस्मत की कहानी है. जिसमें दुलकर सलमान के साथ पूजा हेगड़े, दीक्षित शेट्टी, राम्या कृष्णन समेत अन्य स्टारकास्ट भी है. ये फिल्म 4 अगस्त 2025 को रिलीज हुई थी. अब ये प्राइम वीडियो पर भी स्ट्रीम होने वाली है.
जी2 (G2) आदि विशेष, वामिका गब्बी, इमरान हाशमी, शोभिता धूलिपाला स्टारर ये फिल्म एक इंडियन स्पाय थ्रिलर फिल्म है. ये फिल्म 'गुडाचारी' का सीक्वल है, जिसमें देशभक्ति के साथ ही सैक्रिफाइज भी दिखाया जा रहा है. फिल्म थिएटर के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है.नागजिला (Naagzilla)कार्तिक आर्यन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'नागजिला' फिलहाल थिएटर्स में भी रिलीज नहीं हुई है. इस फिल्म की रिलीज अगस्त 2026 की है. जिसके बाद सिनेमाघरों में धमाल मचाकर ये फिल्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी. करण जौहर के प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म में कार्तिक आर्यन मुख्य किरदार में है. कार्तिक फिल्म में एक बेफिक्र इच्छाधारी नाग के किरदार में नजर आएंगे और अपनी नागमणि खो देंगे. इसी को ढूंढने के कारण वो कई परेशानियों में भी फंसेंगे.













