
Ustaad Bhagat Singh Box Office Day 1 Live: दोपहर दो बजे तक 'उस्ताद भगत सिंह' की कमाई 13 करोड़ के पार, करेगी बंपर कलेक्शन!
ABP News
Ustaad Bhagat Singh BO Day 1 Live: पवन कल्याण की 'उस्ताद भगत सिंह' भी आज सिनेमाघरों में रिलीज हुई है और ये रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' को कड़ी टक्कर दे रही है. इसके कलेक्शन के अपडेटेड नंबर यहां जानें
Ustaad Bhagat Singh Box Office Day 1 Live: पवन कल्याण की मच अवेटेड फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' 19 मार्च को उगादी के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई है. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर धुरंधर के सीक्वल 'धुरंधर 2' से जबरदस्त क्लैश हुआ है. दिलचस्प बात ये है कि जहां 'धुरंधर 2' बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपा रही है तो वहीं 'उस्ताद भगत सिंह' भी इस फिल्म को बराबर की टक्कर दे रही है. चलिए यहां 'उस्ताद भगत सिंह' के पहले दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में सब जानते हैं.
'उस्ताद भगत सिंह' एडवांस बुकिंग कलेक्शन (Ustaad Bhagat Singh Advance Booking Day 1)थिएटर में रिलीज़ होने से पहले ही, 'उस्ताद भगत सिंह' ने अपनी एडवांस बुकिंग से काफी उम्मीदें जगा दी थीं.
'उस्ताद भगत सिंह' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 1 (Ustaad Bhagat Singh Box Office Day 1)तेलुगु फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' को बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों से पहले दिन जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. सोशल मीडिया पर फिल्म की खूब तारीफ हो रही है इसी के साथ इसकी पहले दिन की कमाई भी अच्छी होती दिख रही है.
'उस्ताद भगत सिंह' की पहले दिन के लिए ऑक्यूपेंसी (Ustaad Bhagat Singh Occupancy Day 1)'उस्ताद भगत सिंह' को दर्शकों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकनिल्क के मुताबिक इसके दोपहर 2 बजे तक 2064 शोज में 60.7 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई है.













