
धुरंधर 2 पब्लिक रिव्यू: 'मोदी जी के बाद अब योगी जी का इंतजार!' फिल्म देखने के बाद क्या बोले लोग
ABP News
Dhurandhar 2 Public Review: रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज होते ही छा गई है. दमदार एक्शन, शानदार अभिनय और लंबे रनटाइम के बाद सिनेमाघरों से निकले दर्शकों ने जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है.
रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज होते ही दर्शकों का दिल जीत लिया है. पहले दिन सिनेमाघरों में दिखी भीड़ से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह दर्शकों की उम्मीदों पर खड़ी उतरी है. 3 घंटे 49 मिनट और 36 सेकंड के इस फिल्म को देखते ही दर्शकों का जोश और बढ़ गया है. फिल्म का हर सीन दर्शकों को बांधे रखने में कामयाब रहा है. इसी बीच वाराणसी के सिनेमाघरों से निकले दर्शकों ने एबीपी न्यूज से बात करते हुए फिल्म को लेकर जबरदस्त प्रतिक्रिया दी है.
सबसे बेस्ट एक्शन फिल्म है धुरंधर 2
सिनेमाघरों से बाहर निकलते ही दर्शकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. जब रिपोर्टर ने फिल्म के बारे में दर्शकों से पूछा, तो एक दर्शक ने कहा, 'बहुत ही शानदार फिल्म है और रणवीर सिंह ने जबरदस्त एक्टिंग की है.' दूसरे दर्शक ने कहा कि 'एक नंबर! बहुत बढ़िया है, बॉलीवुड हिस्ट्री की अब तक की सबसे बेस्ट एक्शन मूवी है.' जब उनसे पूछा गया कि पार्ट 1 और पार्ट 2 में बेस्ट कौन सा है, तो दर्शकों ने बिना देरी किए मुस्कुराते हुए कहा कि 'धुरंधर 2 बेस्ट है.'
दर्शकों को हैं योगी जी का इंतजार













