
Thaai Kizhavi BO Day 21: साउथ की वो फिल्म जिसका धुरंधर 2 भी कुछ नहीं बिगाड़ पाई, आज भी हो रही है अच्छी कमाई
ABP News
Thaai Kizhavi Box Office: फिल्म थाई किझावी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. धुरंधर 2 की रिलीज के बावजूद फिल्म डटकर खड़ी है और शानदार कमाई कर रही है.
एक्ट्रेस राधिका सरतकुमार की फिल्म 'थाई किझावी' थिएटर में लगी है. इस फिल्म को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. फिल्म को रिलीज हुए 21 दिन हो गए हैं. इस फिल्म की कहानी ने फैंस को इंप्रेस किया है. अब धुरंधर 2 रिलीज (19 मार्च) के बाद भी फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है.
थाई किझावी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने 21वें दिने 3.30 बजे तक 33 लाख का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म 408 शोज में लगी है. बता दें कि बुधवार तक साउथ में फिल्म के 800 शोज चल रहे थे. अब शोज घटकर आधे हो गए हैं. लेकिन जितने भी शोज चल रहे हैं उनमें फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.
फिल्म को 21वें दिन मॉर्निंग शोज में 28.89 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.













