
Dhurandhar 2 Box Office Day 2 Live: सुबह 10 बजे तक 'धुरंधर 2' का कलेक्शन 150 करोड़ के पार, दूसरे दिन भी टूटेंगे कमाई के सारे रिकॉर्ड
ABP News
Dhurandhar 2 Box Office Day 2 Live: धुरंधर 2 ने ओपनिंग डे पर इतिहास रच दिया. वहीं दूसरे दिन भी ये फिल्म भौकाल मचा रही है. इसके सेकंड डे के कलेक्शन के आंकड़े जानने के लिए यहां बने रहिए.
Dhurandhar 2 Box Office Day 2 Live:आदित्य धर के निर्देशन में बनी फ़िल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' ने बॉक्स ऑफ़िस पर जबरदस्त शुरुआत की है.वैसे इस फिल्म ने पेड प्रीव्यू में 43 करोड़ कमाकर पहले ही माहौल बना दिया था जिसके चलते रिलीज के पहले दिन रणवीर सिंह स्टारर स्पाई एक्शन ड्रामा ने अपने ओपनिंग डे पर इतिहास रच दिया और बॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.
अब दूसरे दिन भी फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिलता दिख रहा है. चलिए यहां 'धुरंधर: द रिवेंज' या 'धुरंधर 2' के दूसरे दिन के कलेक्शन और ऑक्यूपेंसी के बारे में जानते हैं.
'धुरंधर 2' ने पहले दिन कितनी की कमाई (Dhurandhar 2 Box Office Day 1) 'धुरंधर: द रिवेंज' को बॉक्स ऑफिस पर बंपर शुरुआत मिली है. इसने रिलीज के पहले दिन दोपहर तक ही कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो
'धुरंधर 2' के दूसरे दिन का कलेक्शन (Dhurandhar 2 Box Office Day 2)रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है. धमाकेदार ओपनिंग के बाद दूसरे दिन भी सुबह से ही फिल्म हर घंटे करोड़ों में नोट छाप रही है. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक 'धुरंधर 2' ने सुबह 10 बजे तक 6.89 करोड़ कमा लिए हैं. रात तक इस आंकड़े में काफी इजाफा होने की उम्मीद है.













