
500 सिनेमाघरों में कैंसिल 'धुरंधर 2' के शोज, मेकर्स पर भड़के थिएटर मालिक
ABP News
Dhurandhar The Revenge KDM Issue: आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' को शानदार ओपनिंग मिली है. हालांकि, पेड प्रिव्यू के दिन 500 सिनेमाघरों में शो रद्द हुए, जिससे थिएटर मालिकों को बहुत नुकसान हुआ.
रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त चर्चा में है. आज ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है और रिलीज के साथ ही इसे ब्लॉकबस्टर माना जा रहा है. हालांकि, फिल्म की शुरुआत में उन्हें कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ा. पहले ही दिन कुछ तकनीकी समस्याओं की वजह से कई सिनेमाघरों में शो रद्द करने पड़े, जिससे दर्शकों और थिएटर मालिकों बहुत परेशानी हुई.
500 सिनेमाघरों में हुए शोज कैंसिल
ईटाइम्स के साथ एक इंटरव्यू में मुंबई के मशहूर थिएटर मालिक मनोज देसाई ने फिल्म के मेकर्स पर नाराजगी जताई है. उनका कहना है कि फिल्म दिखाने के लिए जरूरी KDM (Key Delivery Message) समय पर नहीं भेजा गया, जिसकी वजह से देशभर के करीब 500 सिनेमाघरों में शो कैंसिल हो गए. उनके अपने थिएटर गैइटी, गैलेक्सी और मराठा मंदिर में भी कई शो रद्द करने पड़े और KDM भी करीब दो घंटे बाद पहुंचा. इसके कारण मल्टीप्लेक्स चेन में भी हजारों टिकट कैंसिल हुए. इसके बावजूद फिल्म ने अपने पेड प्रीव्यू शोज में लगभग 43 करोड़ रुपये की कमाई कर ली.
क्या होता है KDM?













