
साउथ में पवन कल्याण की फिल्म ने 'धुरंधर 2' का खेल खराब किया, लाखों में सिमटी कमाई
ABP News
'धुरंधर 2' हिंदी वर्जन में तो रिकॉर्ड ब्रेक कमाई कर रही है. लेकिन साउथ बेल्ट में फिल्म की कमाई बहुत ज्यादा कम है. पवन कल्याण की उस्ताद भगत सिंह का फिल्म पर असर साफ दिख रहा है.
साउथ स्टार पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' ने 'धुरंधर '2 के साथ क्लैश के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. साउथ बेल्ट में ये फिल्म बंपर कमाई कर रही है और 'धुरंधर 2' की कमाई को बड़ा नुकसान पहुंचाया है.
'उस्ताद भगत सिंह' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
तेलुगू में रिलीज हुई 'उस्ताद भगत सिंह' ने 8 बजे तक 20.88 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन कर चुकी हैं. वहीं, 'धुरंधर 2' भी तेलुगु में रिलीज हुई है लेकिन साउथ बेल्ट में इसका कलेक्शन बेहद कम है. 8 बजे तक धुरंधर 2 का तेलुगु वर्जन सिर्फ 1.81 करोड़ ही कमा पाई है.
'धुरंधर 2' का कन्नड़ वर्जन 8 बजे तक 7 लाख, मलयालम 6 लाख, तमिल 88 लाख और तेलुगु वर्जन ने 1.81 करोड़ की कमाई की है. फाइनल आंकड़े रात 10 बजे आएंगे. बता दें कि धुरंधर 2 का तेलुगू वर्जन कई थिएटर्स में रिलीज ही नहीं हुआ है.













