
'मैं अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ हूं' पिता इरफान खान को याद कर भावुक हुए बाबिल, शेयर की अनदेखी तस्वीरें
ABP News
Babil Khan Post: बाबिल खान ने अपने पिता इरफान खान को याद करते हुए बचपन की अनदेखी तस्वीरें शेयर की है. भावुक पोस्ट में उन्होंने अपने रिश्ते की गहराई दिखाई, जिस पर उनकी मां ने भी प्यारा कमेंट किया है.
बॉलीवुड के दिवंगत एक्टर इरफान खान को आज भी उनके फैंस और परिवार दिल से याद करते हैं. हाल ही में इरफान के बेटे बाबिल खान ने अपने पिता की यादों को ताजा कर दिया है. बाबिल ने सोशल मीडिया पर अपने बचपन की कुछ खास और अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्हें देखकर हर किसी की आंखें नम हो रही हैं. इन तस्वीरों के साथ उन्होंने एक इमोशनल कैप्शन लिखा, जो उनके और इरफान के रिश्ते को साफ दिखाता है.
बाबिल ने किया पिता को याद
बाबिल ने अपने इंस्टाग्राम पर तीन तस्वीरें पोस्ट की हैं. पहले फोटो में इरफान बाबिल को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं. वहीं दूसरे फोटो में बाबिल अपने पिता के साथ टाइम स्पेंड करते दिखे. साथ ही तीसरे फोटो में उन्हें कंधों पर बैठाकर खेलते दिख रहे हैं. इन फोटो के साथ बाबिल ने लिखा, 'फिर से शुरुआत करने के लिए, आपको याद कर रहा हूं. मैं अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ हूं.' इस पोस्ट पर उनकी मां सुतापा सिकदर ने भी कमेंट करते हुए लिखा कि दोनों के एक्सप्रेशन एक जैसे हैं, जो इन तस्वीरों को और खास बना देता है. इसके बाद ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं.
A post shared by Babil (@babil.i.k)













