
Dhurandhar 2 BO Day 2: ‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर आई सुनामी, 48 घंटों में 200 करोड़ के हुई पार, बनी रणवीर की चौथी सबसे बड़ी फिल्म
ABP News
Dhurandhar 2 BO Day 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. पहले दिन बमफाड़ कमाई करने के बाद दूसरे दिन भी फिल्म ने जमकर करोड़ों छापे हैं और नए बेंचमार्क सेट कर दिए हैं.
नजर और सब्र के साथ, रणवीर सिंह सबसे बड़े भारतीय स्टार बन गए है. ‘धुरंधर 2’ ने ‘धुरंधर’ की इस लाइन को सच साबित कर दिया है, "किस्मत की एक बहुत खूबसूरत आदत है, कि वो वक्त आने पर बदलती है." धुरंधर द रिवेंज पहले ही एक ब्लॉकबस्टर बन चुकी है, जिसने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और नए बेंच मार्क सेट किए हैं. फिल्म का इतना बज बना हुआ है कि पेड प्रीव्यू शोज के बाद जहां इसने ऐतिहासिक ओपनिंग की तो वहीं दूसरे दिन भी इसने बॉक्स ऑफिस लूट लिया और कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. चलिए यहां जानते हैं 'धुरंधर: द रिवेंज' ने रिलीज के दूसरे दिन कितना कलेक्शन किया है?
‘धुरंधर 2’ ने दूसरे दिन कितनी की कमाई? रणवीर सिंह और आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर 2' सिर्फ रिकॉर्ड ही नहीं तोड़ रही है, बल्कि यह अपने लीड एक्टर के करियर ग्राफ को भी फिर से लिख रही है. जहां ज्यादातर फिल्में अपने पूरे रन में 100 करोड़ का आंकड़ा छूने के लिए संघर्ष करती हैं, वहीं 'धुरंधर 2' ने सिर्फ़ 48 घंटों में ही रणवीर सिंह के करियर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा दिया है. इस फिल्म ने वो कर दिखाया है तो बड़े-बड़े सुपरस्टार्स की फिल्में नहीं कर पाई हैं. इस फ़िल्म का नेट कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुंच गया है.
धुरंधर 2 बनी रणवीर सिंह के करियर की चौथी सबसे बड़ी फिल्ममहज रिलीज के 48 घंटों के भीतर धुरंधर 2 ने इतिहास रच दिया है. इसने न केवल दो दिन में 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर ली है बल्कि ये रणवीर सिहं की टॉप 5 फिल्मों में भी शामिल हो गई है. इसने बाजीराव मस्तानी के 184 करोड़ के लाइफटाइम कलेक्शन को मात दे दी है. वहीं अब इसकी निगाहें सिम्बा के 240.22 करोड़ के आंकड़े को पछाड़ना है जिसे ये शनिवार को पार कर लेगी और एक्टर की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी.
रणवीर सिंह के करियर की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में (इंडिया नेट कलेक्शन)













