
FIFA World Cup 2022 Alcohol: फुटबॉल वर्ल्ड कप में फैन्स कर पाएंगे फुल एंजॉय, कतर ने दी शराब की मंजूरी
AajTak
इस बार फीफा वर्ल्ड कप 20 नवंबर से शुरू होगा, जो 18 दिसंबर तक चलेगा. यह टूर्नामेंट पहली बार किसी खाड़ी देश में हो रहा है. इस बार इतने बडे़ टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप में बडवाइजर कंपनी को बीयर बेचने के अधिकार मिले हैं. बडवाइजर कंपनी वर्ल्ड कप की स्पॉन्सर भी है.
FIFA World Cup 2022 Alcohol: इस साल खेल प्रेमियों को डबल डोज मिलने वाला है. अक्टूबर-नवंबर में क्रिकेट फैन्स को टी20 वर्ल्ड कप का रोमांच देखने को मिलेगा. इसके बाद नवंबर-दिसंबर में फुटबॉल फैन्स फीफा वर्ल्ड कप का मजा ले सकेंगे. इस फुटबॉल वर्ल्ड कप से पहले फैन्स के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है.
यह खबर शराब के शौकीनों के लिए है. राइटर्स ने सूत्रों के हवाले से बताया कि कतर ने फुटबॉल वर्ल्ड कप में मैच से तीन घंटे पहले तक अल्कोहलिक बियर खरीदने की अनुमति दे दी है. साथ ही मैच खत्म होने के एक घंटे बाद फैन्स स्टेडियम परिसर से यह अल्कोहलिक बीयर खरीद सकेंगे. मैच के दौरान अल्कोहलिक बीयर नहीं खरीद पाएंगे.
बता दें कि इस बार फीफा वर्ल्ड कप पहली बार किसी मुस्लिम देश में कराया जा रहा है. यहां कतर में शराब पर कड़े नियम हैं. शराब सिर्फ लाइसेंस वाली कुछ जगहों पर ही मिलती है और लोग सार्वजनिक जगहों पर शराब नहीं पी सकते. ऐसे में विदेशी फुटबॉल फैन्स को ध्यान में रखते हुए कतर ने यह फैसला लिया है. हालांकि, पूरे कतर या दोहा में विदेशी फैन्स कहीं से शराब ना ला सकेंगे और ना ही ले जा सकेंगे. एयरपोर्ट पर भी अनुमति नहीं होगी.
बडवाइजर कंपनी को मिले बीयर बेचने के अधिकार
हालांकि विदेशी फैन्स लाइसेंस वाली दुकान से जरूर शराब खरीद सकेंगे. यह शराब भी उन्हीं विदेशी फैन्स को मिलेगी, जिनके पास लाइसेंस होगा. बता दें कि पिछली बार फीफा वर्ल्ड कप 2018 रूस में हुआ था. तब फैन्स को स्टेडियम में मैच के दौरान भी अल्कोहलिक बीयर बेची जा रही थी. फैन्स को हर समय शराब पीने और खरीदने की अनुमति थी. मगर इस बार कुछ सख्त नियम हैं.
दरअसल, इस बार इतने बडे़ टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप में बडवाइजर कंपनी को बीयर बेचने के अधिकार मिले हैं. मगर वह मैच के दौरान अल्कोहलिक बीयर नहीं बेच सकेंगे. हालांकि साधारण बगैर अल्कोहलिक बियर को मैच के दौरान भी बेचा जा सकेगा. बडवाइजर कंपनी वर्ल्ड कप की स्पॉन्सर भी है. बडवाइजर कंपनी हर एक स्टेडियम के आसपास बीयर बेच सकेगी.

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










