
FIFA World Cup 2022: .... तो इस बार लियोनेल मेसी जिताएंगे वर्ल्ड कप? अर्जेंटीना के लिए बन रहा अजब संयोग
AajTak
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना टीम ने प्री-क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर ली है. उसे अपने तीसरे मैच में पोलैंड को 2-0 से हराया. इसी मैच में मेसी को एक पेनल्टी मिली थी, लेकिन वह गोल करने से चूक गए. इसी के साथ अर्जेंटीना के लिए इस बार खिताब जीतने का एक अजब संयोग बन गया है...
Lionel Messi FIFA World Cup 2022: कतर की मेजबानी में खेले जा रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 अब प्री-क्वार्टर फाइनल में एंट्री कर रहा है. इस बार डिफेंडिंग चैम्पियन फ्रांस, अर्जेंटीना, ब्राजील, इंग्लैंड और स्पेन जैसी टीमें खिताब की दावेदार मानी जा रही हैं. मगर इसी बीच लियोनेल मेसी की कप्तानी वाली अर्जेंटीना टीम के लिए एक अजब संयोग बनता दिख रहा है.
यदि यह संयोग सच होता है, तो इस बार मेसी की टीम तीसरी बार खिताब जीत सकती है. मेसी के साथ यह अजब संयोग पेनल्टी को लेकर बना है. दरअसल, अर्जेंटीना ने इस वर्ल्ड कप में अपने ग्रुप-सी में आखिरी मैच पोलैंड के खिलाफ खेला, जिसमें 2-0 से जीत दर्ज की.
इस तरह पेनल्टी को लेकर बन रहा अजब संयोग
इसी तीसरे मैच में लियोनेल मेसी को पेनल्टी का एक मौका मिला था, लेकिन वह इसे गोल में तब्दील करने से चूक गए. मेसी इस बार के स्टार खिलाड़ियों में से एक हैं. साथ ही अपनी टीम के सबसे अनुभवी और स्टार प्लेयर हैं. कुछ इसी तरह अर्जेंटीना का सफर 1978 और 1986 के वर्ल्ड कप में रहा था.
उस वक्त भी इस टीम के तीसरे मैच में दो स्टार खिलाड़ी मारियो केम्पस (1978) और डिएगो माराडोना (1986) पेनल्टी में गोल करने से चूक गए थे. इसके बाद तब (1978, 1986 ) अर्जेंटीना ने खिताब पर कब्जा जमाया था. इस बार भी तीसरे मैच में मेसी पेनल्टी में गोल दागने से चूके हैं.
अर्जेंटीना के लिए बना ये अजब संयोग

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत से हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में अंदरूनी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं. मोहम्मद आमिर ने 90 के दशक वाली टीम से तुलना करते हुए मौजूदा स्क्वॉड पर सवाल उठाए. शाहिद आफरीदी ने बड़े बदलाव की मांग की, जबकि शादाब खान ने प्रदर्शन से जवाब दिया. अब शादाब के बयान पर बासित अली भड़क उठे हैं.

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर शादाब खान और मोहम्मद नवाज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम के फाइनल तक पहुंचने का भरोसा जताया है. सेमीफाइनल तक पहुंचने के सवाल पर दोनों ने साफ कहा कि लक्ष्य सिर्फ फाइनल है. टीम दबाव में जरूर है, लेकिन खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बताता है कि पाकिस्तान अभी भी वापसी की उम्मीद जिंदा रखे हुए है.

35 साल के मोहम्मद शमी ने इस रणजी सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 36 विकेट चटकाए हैं और सेमीफाइनल में करियर‑बेस्ट 8/90 निकाली. इसके बावजूद वह टीम इंडिया से बाहर हैं. यह मामला अब केवल फॉर्म या फिटनेस का नहीं रहा. अक्टूबर‑नवंबर में न्यूजीलैंड दौरा उनके लिए आखिरी मौका हो सकता है, जो तय करेगा कि उनका अंतरराष्ट्रीय अध्याय सम्मानजनक विदाई के साथ समाप्त होगा या अनिश्चित खामोशी में.










