
Federal Bank: ये छोटा बैंक FD पर दे रहा है धांसू ब्याज, 400 दिन के लिए करना होगा इन्वेस्ट
AajTak
Federal Bank FD Interest Rate : आज के समय में निवेश के लिए एफडी यानी फिक्स्ड डिपॉजिट बेहतरीन जरिया साबित हो रहा है. तमाम बैंकों ने अपने यहां एफडी की ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है और कुछ तो 9 फीसदी से ज्यादा का ब्याज ऑफर कर रहे हैं.
हर कोई अपनी कमाई में से कुछ न कुछ सेविंग्स (Saving) करके उसे ऐसी जगह पर इन्वेस्ट करना चाहता है, जिसमें उसका पैसा तो सुरक्षित रहे ही, बल्कि रिटर्न भी जोरदार मिले. इस हिसाब से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) एक बेहतरीन विकल्प माना जाता है. कई बैंक अपने यहां पर एफडी पर जोरदार रिटर्न दे रहे हैं और ऐसा ही एक बैंक Federal Bank है, जिसमें निवेश पर बैंक की ओर से 8 फीसदी से ज्यादा ब्याज ऑफर किया जा रहा है.
19 मई से प्रभावी हैं नई ब्याज दरें कम अवधि में निवेश पर शानदार रिटर्न के मामले में फेडरल बैंक की एफडी (Federal Bank FD) एक अच्छा ऑप्शन साबित हो सती है. इसमें आपको महज 400 दिनों के टेन्योर पर 8.15 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है. हाल ही में बैंक की ओर से 2 करोड़ रुपये कम इन्वेस्टमेंट वाली FD की ब्याज दरों में बदलाव करते हुए इन्हें बढ़ाया गया है. ये नई दरें बीते 19 मई 2023 से प्रभावी हैं.
सीनियर सिटीजंस को ज्यादा फायदा Federal Bank में इस 400 दिनों की एफडी कराने पर सबसे ज्यादा ब्याज वरिष्ठ नागरिकों (Senion Citizens) को दिया जा रहा है. बैंक के वेबसाइट के मुताबिक, वरिष्ठ नागरिकों के लिए 8.15 फीसदी की ब्याज दर तय की गई है. वहीं इतनी ही अवधि के लिए निवेश करने पर आम जनता को बैंक की ओर से 7.65 फीसदी का ब्याज ऑफर किया जा रहा है.
बदलाव के बाद नई ब्याज दरें फेडरल बैंक सामान्य नागरिकों के लिए 7 से दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि की एफडी कराने पर 3 फीसदी से 7.40 फीसदी तक ब्याजा की पेशकश की जाती है. एक ओर जहां 400 दिनों की एफडी पर 8.15 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है, तो वहीं 13 से 21 महीने तक के टेन्योर के लिए एफडी कराने पर वरिष्ठ नागरिकों को 8.05 फीसदी और आम जनता को 7.55 फीसदी का ब्याज दिया जा रहा है.
मैच्योरिटी से पहले निकास सकते हैं पैसा बैंक 60 वर्ष से ज्यादा आयु के वरिष्ठ नागरिकों को इस स्पेशल एफडी स्कीम के तहत ज्यादा ब्याज तो दे ही रहा है इसके साथ ही बैंक की ओर से निवेशकों को अपनी निवेश की गई रकम को मैच्योरिटी पीरियड पूरा होने से पहले ही निकालने की सहूलियत भी दी जा रही है. Federal Ban सेविंग अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज की बात करें तो जमा की गई रकम पर 2.75 फीसदी से लेकर 3.45 फीसदी तक है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










