
Farmani Naaz: कैसे 'हर हर शंभू' गाने वाली फरमानी नाज ने बनाया 1 करोड़ का स्टूडियो? अंदर मंदिर भी
AajTak
शिवभजन गाकर सुर्खियों में बनीं सिंगर फरमानी नाज की दमदार आवाज की नेहा कक्कड़ भी फैन हो गई थीं. इंडियन आइडल 2020 का हिस्सा रहीं फरमानी के शिव भजन गाने से मुस्लिम कट्टरपंथी नाराज हो गए हैं. फरमानी को धमकियां दी जा रही हैं. मगर आलोचनाओं से इतर फरमानी का बस अपने काम पर ही फोकस है.
अपनी जादुई आवाज से लोगों के दिलों को जीत रहीं यूट्यूब सिंगर फरमानी नाज के शिव भजन गाने पर खूब हंगामा बरपा है. सावन में शिव भजन 'हर हर शंभू' गाकर मुस्लिम कट्टरपंथियों के निशाने पर आईं फरमानी की जिंदगी काफी मुश्किल रही है. मगर फरमानी ने हमेशा चुनौतियों का डटकर सामना किया. यही वजह है फरमानी फैंस की फेवरेट हैं. वे दिनों दिन तरक्की करती जा रही हैं. उनका 1 करोड़ में बना स्टूडियो उनकी सफलता की गवाही देता है. स्टूडियो को बनाने में 1 करोड़ रुपये खर्च हुए इसका दावा खुद फरमानी ने किया है.
अंदर से कैसा दिखता है फरमानी का स्टूडियो?
फरमानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर स्टूडियो का इंसाइड वीडियो शेयर किया है. उन्होंने बताया कितनी मेहनत से ये स्टूडियो बना है. जिस बिल्डिंग में स्टूडियो बना है उसके हर फ्लोर की डिटेल फरमानी ने शेयर की. मेहमानों के रुकने के लिए आलीशान कमरे बनाए गए हैं. जहां सभी सुविधाएं हैं. जिम करने के लिए स्पेशल स्पेस भी बनाया हुआ है. फरमानी ने लिपसिंग रूम दिखाया, जो आलीशान है. इसके बाद एंट्री होती है फरमानी के स्टूडियो में.
फरमानी ने जताया फैंस का आभार
फरमानी ने अपने सॉन्ग राइटर से मिलवाया. फरमानी के स्टूडियो का नाम नाज स्टूडियो है. फरमानी के स्टूडियो में मंदिर भी रखा है. फरमानी ने फैंस से ऐसे ही सपोर्ट बनाए रखने की अपील की है. प्यार-मोहब्बत बनाए रखने को कहा है. फरमानी ने भरोसा दिलाया कि वे आगे भी अपने गानों से फैंस को एंटरटेन करती रहेंगी. फरमानी नाज के इस व्लॉग को लोगों ने बहुत पसंद किया है. फरमानी नाज का स्टूडियो देख उनकी सक्सेस को बनाए रखने की फैंस दुआ मांग रहे हैं. फरमानी के स्टूडियो के अंदर रखा मंदिर लोगों की नोटिस में आया है.
स्टूडियो देख खुश हुए फैंस

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










