
Falgun Amavasya 2024: फाल्गुन मास की अमावस्या आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि
AajTak
Falgun Amavasya 2024: फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष में आने वाली अमावस्या को फाल्गुन अमावस्या कहते हैं. यह अमावस्या सुख, संपत्ति और सौभाग्य की प्राप्ति के लिए विशेष फलदायी होती है. फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च यानी आज है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान का विशेष महत्व बताया गया है.
Falgun Amavasya 2024: फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च यानी आज मनाई जा रही है. जीवन में सुख-शांति के लिए रखा जाने वाला फाल्गुन अमावस्या का व्रत इस बार विशेष माना जा रहा है. फाल्गुन अमावस्या पर आज सर्वार्थ सिद्धि योग का खास संयोग बन रहा है. इन खास योग में किए गए व्रत और पूजा का जातकों को दोगुना फल प्राप्त होगा. इस दिन पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण व श्राद्ध भी किया जाता है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान देने की भी परंपरा है.
फाल्गुन अमावस्या का महत्व
धार्मिक मान्यता के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या पर पवित्र नदियों में देवी-देवताओं का निवास होता है. इसलिए इस दिन गंगा, यमुना और सरस्वती में स्नान का विशेष महत्व माना गया है. यदि फाल्गुन अमावस्या सोमवार के दिन हो तो इस दिन महाकुम्भ स्नान का योग भी बनता है, जो अनंत फलदायी माना जाता है. अमावस्या के दिन भगवान शिव शंकर और भगवान श्री कृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना करने का विधान है.
फाल्गुन अमावस्या मुहूर्त (Falgun Amavasya 2024 Pujan Muhurat)
फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि का प्रारंभ 9 मार्च यानी कल शाम 6 बजकर 17 मिनट पर हो चुका है और समापन 10 मार्च यानी आज दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर होगा. उदयातिथि के आधार पर फाल्गुन अमावस्या 10 मार्च यानी आज ही मनाई जा रही है.
स्नान दान का मुहूर्त- सुबह 04 बजकर 49 मिनट से सुबह 05 बजकर 48 मिनट तक

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










