
Explainer: उलझे रिश्तों का ताना-बाना है शीना बोरा हत्याकांड, इंद्राणी मुखर्जी को ऐसे मिली जमानत
AajTak
उस दौर में इंद्राणी मुखर्जी ने पैसे, ग्लेमर और शोहरत की खातिर अपनी जिंदगी को ऐसा बना रखा था कि वो किसी को ये बताना भी मुनासिब नहीं समझती थी कि वो एक जवान बेटी और बेटे की मां है.
शीना बोरा हत्याकांड की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी साढ़े 6 साल बाद खुली हवा में सांस ले पाएंगी. देश की सबसे बड़ी अदालत ने बुधवार को इंद्राणी मुखर्जी की जमानत मंजूर कर ली. इस मामले में इंद्राणी पिछले कई साल से जमानत के लिए अपील कर रही थी. लेकिन हर बार उन्हें नाकामयाबी ही हाथ लगी. मगर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने इंद्राणी को जमानत दे दी. आइए जानते हैं कि किस आधार पर मिली इंद्राणी मुखर्जी को जमानत.
इंद्राणी मुखर्जी को ऐसे मिली जमानत शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी और शीना की मां इंद्राणी मुखर्जी को करीब साढ़े 6 साल बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई. हालांकि उनके पति और इस मामले में सह आरोपी रहे पीटर मुखर्जी को पहले ही जमानत मिल चुकी है. बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान इंद्राणी की तरफ से वरिष्ठ अधिवक्ता मुकुल रोहतगी अदालत में पेश हुए थे. उन्होंने कोर्ट में अपनी दलील रखते हुए कहा कि धारा 437 के तहत इंद्राणी मुखर्जी विशेष छूट की हकदार हैं. इस केस में पिछले 11 माह से कोई सुनवाई आगे नहीं बढ़ी है. इस मामले में 237 गवाह है, जिसमें से केवल 68 की जांच की गई है. इस केस में इंद्राणी के पति पीटर मुखर्जी को पहले ही जमानत मिल गई थी. इस केस में उनकी भूमिका बेहद सीमित थी. इस केस में सबूतों के साथ छेड़छाड़ भी की गई थी और अब तक इंद्राणी का परोल भी नहीं हुआ है.
इस अदालत ने पूछा कि परोल क्यों नहीं हुआ. मुकुल रोहतगी ने अदालत को बताया कि उन्होंने परोल लिया ही नहीं. इस मामले में सरकारी वकील और बचाव पक्ष के वकील की दलीलें सुनने के बाद मामले की सुनवाई कर रहे जस्टिस बी.आर. गवई ने यह कहकर इंद्राणी की जमानत मंजूर कर ली कि आरोपी साढ़े 6 साल से कत्ल के मामले में जेल में बंद है.
ज़रूर पढ़ें--- राजीव गांधी की हत्या में क्या था पेरारिवलन का रोल, पहले फांसी फिर उम्रकैद और अब रिहाई
नहीं हो पा रही थी सुनवाई जानकारी के मुताबिक यह मामला सीबीआई की विशेष अदालत में विचाराधीन था. लेकिन वहां पदस्थ तत्कालीन जज के तबादला हो जाने और कोरोना महामारी के चलते करीब 2 साल तक इस मामले में सुनवाई नहीं हो पा रही थी. यह मामला तभी से ठंडे बस्ते में पड़ा था. लेकिन अब जमानत को लेकर इंद्राणी के वकील ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी. जिस पर बुधवार को सुनवाई करने के बाद अदालत ने इंद्राणी की जमानत मंजूर कर ली.
परिवार का उलझा हुआ ताना-बाना शीना बोरा का जन्म साल 1989 में पश्चिम बंगाल के महानगर कोलकाता में हुआ था. शीना बोरा, इंद्राणी मुखर्जी और सिद्धार्थ दास की बेटी थी. वह मुंबई मेट्रो वन में काम करती थी. कहा जाता है कि कोई अन्य व्यक्ति शीना का पिता था. वर्ष 1992 में शीना की मां इंद्राणी उसे लेकर गुवाहाटी चली गई थी. जहां उसने अपने दोनों बच्चों शीना और मिखाइल को उपेंद्र कुमार बोरा और दुर्गा रानी की देखरेख में छोड़ दिया था. इसके बाद उसने संजीव खन्ना के साथ शादी कर ली थी. उन दोनों की एक बेटी विधि खन्ना है. जिसकी कस्टडी को लेकर इंद्राणी और संजीव के बीच बाद में केस चला. जिसे इंद्राणी ने जीत लिया था. फिर वो इंग्लैंड में चली गई थी. मगर साल 2002 में इंद्राणी ने पीटर मुखर्जी की शादी की. इसके बाद पीटर विधि को कानूनी तौर पर गोद ले लिया था.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







