
Exclusive: AI से खेला जा रहा गंदा खेल... Twitter पर वहशियों के लिए ‘बचपन’ की सेल
AajTak
आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का गलत इस्तेमाल अब इस कदर तक हो रहा है जिसकी कभी कल्पना भी नहीं की गई थी. यहां चाइल्ड पोर्नोग्राफी का कंटेंट ऑर्डर पर बनाया जा रहा है, शेयर हो रहा है और रेप पर बहस भी होती है. पढ़िए ये ख़ास रिपोर्ट...
AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और VR यानी वर्चुअल रियालिटी. इनके बारे में हाल के समय से चर्चा तेज़ हो गई है. आज AI एंकर हूबहू असली एंकर की तरह खबर पढ़ते दिख रहे हैं तो कई लोग अकेलापन दूर करने के लिए VR का सहारा ले रहे हैं. वो वर्चुअल रियालिटी से अपनी पसंद की गर्लफ्रेंड या बॉयफ्रेंड बना रहे हैं. कुछ ने तो इन कैरेक्टर्स से शादी तक रचा ली.
दूसरी ओर कुछ कंपनियों ने बड़ी तादाद में छंटनी शुरू कर दी है. इन कंपनियों ने बाकायदा कहा भी है कि वो AI चैटबॉट की मदद से अपने काम को आसान कर रहे हैं, तो अब ज्यादा स्टाफ की जरूरत नहीं है.
मतलब AI हो या VR...इसके लोगों की जिंदगी पर असर दिखने लगे हैं और जैसा कि हर नई तकनीक के साथ होता है, जुर्म की काली दुनिया के खिलाड़ी भी इसके जरिए अपने काले कारनामों को अंजाम देने में जुट गए हैं. इसका एक उदाहरण ट्विटर पर फैल रहे वो सैकड़ों अकाउंट्स हैं जो चाइल्ड पोर्नोग्राफी को बढ़ावा देकर अपनी जेबें भरने में लगे हैं.
AI और VR का डार्क साइड
पिछले दिनों टाइमलाइन पर AI की मदद से तैयार एक वर्चुअल कैरेक्टर दिखाई दिया. हैरान करने वाली बात ये थी कि उस कैरेक्टर को 8-10 साल की बच्ची की तरह बनाया गया था. मगर कपड़े और शरीर एडल्ट वाले थे. तस्वीर अश्लील थी. बाकी चेहरा छोटी बच्ची जैसा. अंदर कॉमेंट्स देखे, तो दुनिया के अलग अलग कोने में बैठे लोग अपनी गंदी सोच का प्रमाण देते नज़र आए.
डराने वाली बात ये थी कि इन लोगों के बीच और ज़्यादा अश्लील तस्वीरों की मांग हो रही थी. इनके लिए तमाम अकाउंट्स के पास सब्सक्रिप्शन प्लांस भी हैं. जहां और ज्यादा अश्लील तस्वीरों के लिए लोग पैसे देने को तैयार दिखे. छोटी-छोटी बच्चियों की अश्लील तस्वीरें देखने की होड़ लोगों के बीच लगी है. सवाल है कि बच्चियों को इस तरह सेक्स ऑब्जेक्ट बनाने वाले ये लोग कौन हैं? कैसे ये ट्विटर जैसे प्लेटफॉर्म पर दुकान सजाकर बैठे हैं? सवाल ये भी कि क्या ये नया चलन मासूमों को शिकार बनाने की कुत्सित मानसिकता को और ज्यादा नहीं बढ़ाएगा?

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










