
Exclusive: वैशाखी पर शुरू हुई कहानी! ज्योति मल्होत्रा की तीर्थयात्रा कैसे बन गई भारत की सुरक्षा के लिए खतरा?
AajTak
अप्रैल 2024 में 325वें वैसाखी महोत्सव के लिए ज्योति की दूसरी यात्रा ने और भी चिंता पैदा कर दी. वह न केवल पाकिस्तान लौटी, बल्कि 17 अप्रैल से 25 मई तक रुकी. जांच करने वाले अधिकारियों का मानना है कि इस दौरान राजनयिक और डिजिटल चैनलों के ज़रिए संचालित पाकिस्तानी प्रभाव नेटवर्क में उनकी गहरी भागीदारी देखी गई.
सिख धर्म के पवित्र स्थलों की आध्यात्मिक यात्रा की आड़ में एक ट्रैवल व्लॉगिंग के रूप में शुरू हुआ ज्योति मल्होत्रा से जुड़ा केस अब डिजिटल युद्ध और जासूसी के एक बड़े मामले में बदल गया है. ज्योति ने साल 2023 में 324वें वैसाखी महोत्सव के दौरान पहली बार पाकिस्तान की यात्री की थी. अब सीमा पार से इंफ्लुएंस ऑपरेशन में कथित रूप से सहायता करने के लिए ज्योति भारतीय खुफिया एजेंसियों की जांच के दायरे में हैं.
इंडिया टुडे द्वारा देखे गए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन डॉक्यूमेंट के मुताबिक, धार्मिक यात्रा में ज्योति मल्होत्रा की हरकीरत सिंह ने मदद की थी. हरकीरत सिंह एक प्रमुख समन्वयक है, जो आधिकारिक गलियारे के जरिए सिख जत्थों (तीर्थयात्री समूहों) को पाकिस्तान ले जाने के लिए जाना जाता है. हरकीरत ने कई ऐसी तीर्थयात्राओं का आयोजन किया है, जो अब ज्योति और अन्य को पाकिस्तान के लोगों से मिलवाने के आरोप में जांच के दायरे में है. जब ज्योति 2023 में वैसाखी यात्रा के लिए मंजूरी पाने में फेल रही, तो उसे कथित तौर पर एहसान से मिलवाया गया.
वैसाखी यात्रा और पहला कनेक्शन
हर साल, हजारों सिख तीर्थयात्री पाकिस्तान के पवित्र स्थलों- ननकाना साहिब, करतारपुर साहिब, पंजा साहिब और लाहौर में गुरुद्वारा डेरा साहिब की यात्रा करते हैं, जो SGPC (शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति) और पाकिस्तान के इवैक्यूई ट्रस्ट प्रॉपर्टी बोर्ड के बीच एक व्यवस्था के तहत होता है. ऐसी ही एक यात्रा की तैयारी के दौरान ज्योति की पहली मुलाक़ात एहसान उर्फ़ दानिश से हुई, जो एक पाकिस्तानी उच्चायोग अधिकारी है और जिसे बाद में 13 मई, 2025 को भारत द्वारा अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया गया.
अप्रैल 2024 में 325वें वैसाखी महोत्सव के लिए ज्योति की दूसरी यात्रा ने और भी चिंता पैदा कर दी. वह न केवल पाकिस्तान लौटी, बल्कि 17 अप्रैल से 25 मई तक रुकी. जांचकर्ताओं का मानना है कि इस अवधि में राजनयिक और डिजिटल चैनलों के ज़रिए संचालित पाकिस्तानी प्रभाव नेटवर्क में उनकी गहरी भागीदारी देखी गई.
यह भी पढ़ें: YouTuber Jyoti Malhotra News: PAK के लिए वीडियो बनाने से लेकर बाली की यात्रा तक, कब-कहां गई, किससे मिली ज्योति मल्होत्रा, जानें हर अपडेट

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










