
Earthquake: भूकंप के झटके से कांपा चिली, अफगानिस्तान में भी डोली धरती
AajTak
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) की ओर से जानकारी दी गई है कि चिली-अर्जेंटीना सीमा क्षेत्र में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से बताया गया कि रात करीब 12.10 बजे अफगानिस्तान के फैजाबाद से 93 किमी दक्षिण पूर्व में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया.
चिली में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 तीव्रता मापी गई है. इसे हल्के से मध्य तीव्रता का झटका बताया गया है. इस भूकंप के झटके के कारण किसी तरह के जान-माल की क्षति नहीं सामने आई है. वहीं रविवार देर रात (12 बजे के बाद 10 जुलाई को) को अफगानिस्तान की भी धरती कांपी है. यहां भी हल्की ही तीव्रता का झटका महसूस किया गया है.
सुनामी का खतरा नहीं जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने कहा कि रविवार (9 जुलाई) को चिली-अर्जेंटीना सीमा क्षेत्र में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया. जीएफजेड ने कहा कि भूकंप 112 किलोमीटर (69.59 मील) की गहराई पर था. चिली के अधिकारियों ने इस भूकंप के कारण तत्काल क्षति या चोटों की सूचना नहीं दी है. चिली की राष्ट्रीय आपदा रोकथाम और प्रतिक्रिया सेवा (SENAPRED) ने कहा कि भूकंप से सुनामी उत्पन्न होने का खतरा नहीं है. यह भूकंप सुनामी उत्पन्न करने की शर्तों को पूरा नहीं करता है.
अफगानिस्तान में भी हिली धरती वहीं इसके साथ ही ,नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की ओर से बताया गया कि रात करीब 12.10 बजे अफगानिस्तान के फैजाबाद से 93 किमी दक्षिण पूर्व में 4.4 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप की गहराई 180 किलोमीटर थी.
30 मार्च 2023 को भी आए थे भूकंप इसके पहले इसी साल 30 मार्च 2023 को चिली और अफगानिस्तान में एक साथ भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इस दिन चिली में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई थी. इसका केंद्र चिली की राजधानी सैंटियागो से दक्षिण-पश्चिम में 328 किलोमीटर दूर बताया गया था. चिली में ये भूकंप 30 मार्च को 23:03:12 बजे आया था. इसका केंद्र जमीन के अंदर 13 किमी गहराई में था. इससे पहले बीते 23 मार्च को भी चिली में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई थी.
इसी दिन चिली के बाद अफगानिस्तान में भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे. काबुल के पास आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई थी. इसका केंद्र काबुल से उत्तर-पूर्व में 189 किमी दूर और जमीन के अंदर गहराई में 152 किमी में था.क्यों आता है भूकंप? धरती के अंदर सात टेक्टोनिक प्लेट्स हैं. ये प्लेट्स लगातार घूमती रहती हैं. जब ये प्लेट आपस में टकराती हैं, रगड़ती हैं. एकदूसरे के ऊपर चढ़ती या उनसे दूर जाती हैं, तब जमीन हिलने लगती है. इसे ही भूकंप कहते हैं. भूकंप को नापने के लिए रिक्टर पैमाने का इस्तेमाल करते हैं. जिसे रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल कहते हैं. रिक्टर मैग्नीट्यूड स्केल 1 से 9 तक होती है. भूकंप की तीव्रता को उसके केंद्र यानी एपीसेंटर से नापा जाता है. यानी उस केंद्र से निकलने वाली ऊर्जा को इसी स्केल पर मापा जाता है. 1 यानी कम तीव्रता की ऊर्जा निकल रही है. 9 यानी सबसे ज्यादा. बेहद भयावह और तबाही वाली लहर. ये दूर जाते-जाते कमजोर होती जाती हैं. अगर रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 7 दिखती है तो उसके आसपास के 40 किलोमीटर के दायरे में तेज झटका होता है

ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के सलाहकार मोहसेन रेजाई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 5 दिनों के युद्ध विराम के दावे की धज्जियां उड़ा दी है. रेजाई ने साफ कर दिया है कि अमेरिका और इजरायल के साथ जंग थमेगी नहीं बल्कि और तेज होगी साथ ही उन्होनें चेतावनी दी कि अगर ईरान के इंफ्स्ट्रराक्चर को अगर छुआ भी गया तो अमेरिका को गहरी चोट मिलेगी.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं.इधर इराक बगदाद में विक्टोरिया हवाई अड्डे पर हुए हमले का वीडियो सामने आया है. जानकारी के मुताबिक इराकी इस्लामिक रेजिस्टेंस ने विक्टोरिया बेस को निशाना बनाकर हमला किया. यहां पर अमेरिकी सेना तैनात है.

इजरायल पर ईरान के हमले जारी हैं. ईरान ने ऐसे ही एक हमले का वीडियो जारी किया है. ये वीडियो तेल अवीव पर मिसाइल दागने का बताया जा रहा है. इजरायल की एम्बुलेंस सर्विस की मानें तो ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल में 16 लोग मारे गए हैं. स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में ईरानी मिसाइल हमले में 4 फिलिस्तीनी महिलाओं की मौत हो गई.

ईरान के साथ जारी जंग और अमेरिका में पेट्रोल की बढ़ती कीमतों ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता को तगड़ा झटका दिया है. ट्रंप की रेटिंग गिरकर 36% के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गई है. चौंकाने वाली बात यह है कि आर्थिक मोर्चे पर अब ट्रंप की रेटिंग उनसे पहले राष्ट्रपति रहे जो बाइडेन के सबसे खराब दौर से भी नीचे चली गई है.

अमेरिका-इज़रायल-ईरान जंग के 25 दिन पूरे हो गए हैं. एक तरफ कूटनीतिक बातचीत की हलचल तेज हुई है, तो दूसरी तरफ सैन्य गतिविधियां भी जारी हैं. ताजा मामले में इजरायल की राजधानी तेल अवीव में ईरान का हमला हुआ. ईरान की एक मिसाइल एक इमारत में जा गिरी. हमले को लेकर 2 प्रत्यक्षदर्शियों ने हमारे संवाददाता से बात की है. आइए देखते हैं उन्होंने क्या बताया.








