
Dreams Interpretation: सपने में इन चीजों का दिखना होता है बेहद शुभ, शुरू हो जाता है अच्छा समय
AajTak
Dreams Interpretation: स्वप्न शास्त्र बताता है कि हर सपना सिर्फ कल्पना नहीं होता, बल्कि उसमें शुभ-अशुभ संदेश छिपा होता है. कोई सपना आपके जीवन में खुशियों का द्वार खोल सकता है तो कोई आने वाली परेशानी की चेतावनी देता है.
Dreams Interpretation: स्वप्न शास्त्र के मुताबिक, सपनों को बड़ा ही महत्वपूर्ण माना जाता है. हर सपना अपने साथ कोई न कोई संदेश लेकर आता है. कभी ये शुभ होते हैं, तो कभी अशुभ. कहा जाता है कि सपनों में आने वाले दृश्य हमारे आने वाले समय के बारे में संकेत देते हैं. अगर आप भी बार-बार सोना, चांदी, तांबा, दूध या फल जैसी चीजें अपने सपनों में देखते हैं, तो यह कोई संयोग नहीं बल्कि भविष्य का इशारा हो सकता है. तो आइए जानते हैं कि सपने में इन चीजों का दिखना कैसा माना जाता है.
1. सपने में सोना दिखना
सपने में सोना देखना आमतौर पर शुभ नहीं माना जाता. यह धन हानि या आर्थिक नुकसान का संकेत देता है. कभी-कभी यह सपना यह भी बताता है कि घर में किसी बात को लेकर तनाव या कलह बढ़ सकती है. इसलिए. यदि बार-बार सोना दिखाई दे, तो सतर्क हो जाना चाहिए और खर्चो पर नियंत्रण रखना चाहिए.
2. सपने में चांदी दिखना
सपने में चांदी का दिखना बेहद शुभ संकेत माना जाता है. इसका अर्थ है कि आपको जल्द ही कोई अच्छी खबर मिलने वाली है. अविवाहित लोगों के लिए यह सपना विवाह प्रस्ताव का संकेत हो सकता है. वहीं, नौकरी या व्यवसाय में भी बड़ी सफलता मिल सकती है. कुल मिलाकर, चांदी का सपना जीवन में खुशियों और समृद्धि के आने का प्रतीक है.
3. सपने में दूध दिखना

Chaitra Navratri 2026: देवी कवच पाठ का रहस्य यह है कि इसमें नकारात्मक ऊर्जा को सकारात्मक ऊर्जा में बदलने और साधक को सभी प्रकार की बुराइयों, अकाल मृत्यु, रोग, शत्रुओं, और मुकदमों जैसी बाधाओं से बचाने की अद्भुत शक्ति है. यह कवच मार्कंडेय पुराण का हिस्सा है, जो दुर्गा सप्तशती के अंतर्गत आता है, और इसका पाठ करने से मन शांत होता है, बुद्धि सुरक्षित रहती है, और धन, मान, तथा सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.









