
Diwali 2025 Date: इस दिन ना मनाएं दिवाली का पर्व! 20 या 21 अक्टूबर, जानें- आखिर कब है दीपावली?
AajTak
Diwali 2025 Kab hai: इस बार भी दिवाली को तिथि को लेकर लोग बहुत ही असमंजस में हैं, कोई कह रहा है कि 20 अक्टूबर को दिवाली मनाना उचित होगा तो कोई कह रहा है कि 21 अक्टूबर को दिवाली मनाना सही होगा. तो चलिए जानते हैं कि इस बार दिवाली की सही डेट क्या रहने वाली है और क्या रहेगा मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन मुहूर्त.
Diwali 2025 Kab hai: भारत में दिवाली का पर्व बहुत ही खास माना जाता है. दिवाली को दीपावली और दीप उत्सव के नाम से भी जाना जाता है. लोग इस दिन अपने घरों को दीपों और रंग बिरंगी लाइट्स से सजाते हैं. लेकिन, इस बार दिवाली की तारीख को लेकर लोगों के बीच बहुत ही ज्यादा असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो रही है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार 2 दिन तक अमावस्या तिथि रहेगी, इसी वजह से दिवाली 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी या 21 अक्टूबर को, दोनों तिथियों को लेकर हर कोई असमंजस में हैं. तो चलिए आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि दिवाली मनाने की सही तिथि या डेट क्या रहेगी, साथ ही लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त भी बताएंगे.
दिवाली 2025 तिथि (Diwali 2025 Tithi)
पंचांग के अनुसार, इस बार कार्तिक अमावस्या तिथि की शुरुआत 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर होगी और तिथि का समापन 21 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 55 मिनट पर होगा.
20 या 21 अक्टूबर, कब मनाएं दिवाली?
ज्योतिर्विद प्रतीक भट्ट के अनुसार, दीपावली का पर्व इस बार 20 अक्टूबर को मनाना उचित होगा क्योंकि इसी दिन अमावस्या में प्रदोष व्यापिनी तिथि और निशीथ काल प्राप्त हो रहा है. दरअसल, दिवाली की शाम मां लक्ष्मी का पूजन प्रदोष काल, महानिशीथ काल और स्थिर लग्न में करना बहुत ही उचित होता है. हालांकि, दिवाली उदयातिथि के अनुसार, 21 अक्टूबर को ही मनानी चाहिए, लेकिन दिवाली में प्रदोष काल और निशीथ काल महत्वपूर्ण होता है. इसलिए, 20 अक्टूबर की तारीख ही लक्ष्मी पूजन के लिए उचित रहेगी.
21 अक्टूबर को व्यापार और ऑफिस में दिवाली का पूजन किया जा सकता है. लेकिन, लक्ष्मी पूजन और काली पूजन (जो महानिशीथ काल में होता है) वो 20 अक्टूबर को ही किया जाएगा.

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









