
Diwali 2025: दिवाली पर कल सुबह-सुबह कर लें ये 5 काम, घर जरूर पधारेंगी मां लक्ष्मी
AajTak
Diwali 2025: दिवाली का त्योहार न केवल दीपों और मिठाइयों का पर्व है, बल्कि यह मां लक्ष्मी के आगमन का भी अवसर है. ऐसा माना जाता है कि दिवाली की सुबह अगर कुछ आसान लेकिन महत्वपूर्ण उपाय किए जाएं, तो घर में धन, खुशियां और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.
हर साल कार्तिक अमावस्या पर दिवाली का त्योहार मनाया जाता है. यह दिन केवल रोशनी और खुशियों का प्रतीक नहीं, बल्कि अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश भी देता है. दीपावली की रात को महानिशा भी कहा जाता है. “महानिशा” का अर्थ होता है विशेष या महान रात. इस रात को घर-आंगन दीपों से जगमगाया जाता है., मंदिरों और रास्तों को रोशन किया जाता है. लेकिन दिवाली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि घर और मन को शुद्ध करने का पर्व भी है. कहते हैं कि दिवाली की सुबह यदि सही क्रियाएं की जाएं, तो मां लक्ष्मी का वास घर में अवश्य होता है. आइए जानें, दिवाली के दिन सुबह-सुबह कौन से 5 आसान और महत्वपूर्ण काम जरूर किए जाने चाहिए.
मुख्य द्वार पर रंगाई
घर का मुख्य द्वार सबसे महत्वपूर्ण स्थान होता है. दिवाली से पहले इसे साफ और सुंदर रंगों से सजाना शुभ माना जाता है. रंग-बिरंगे द्वार न केवल घर को आकर्षक बनाते हैं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और धन को भी आमंत्रित करते हैं.
दरवाजे पर वंदनवार
वंदनवार या फूलों की माला दरवाजे पर लटकाने से मंगल और सौभाग्य का संकेत मिलता है. मान्यता है कि मुख्य दरवाजे पर वंदनवार लगाने से घर में नेगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं कर पाती है. दिवाली के मौके पर अशोक के पत्ते से बनी वंदनवार लटकाना शुभ माना जाता है. इससे घर में आर्थिक परेशानियां दूर होती है.
घर में गंगाजल का छिड़काव

Aaj 24 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 24 मार्च 2026, दिन- मंगलवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि 16.07 बजे तक फिर सप्तमी तिथि, रोहिणी नक्षत्र रात 19.04 बजे तक फिर मृगशिरा नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 15.31 बजे से शाम 17.03 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Guru Gochar 2026: 2 जून 2026 को गुरु ग्रह मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जहां उन्हें उच्च का माना जाता है. ज्योतिष के अनुसार गुरु का यह गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है. मेष, मिथुन, कर्क, कन्या और मकर राशि के जातकों को करियर, धन और जीवन के अन्य क्षेत्रों में अच्छे अवसर मिलने के संकेत हैं.

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने इंटरमीडिएट 2026 के नतीजे घोषित कर दिए हैं और इस बार साइंस स्ट्रीम (Science Stream) में समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन ने पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया है. रिजल्ट की खबर मिलते ही आदित्य के घर और स्कूल में जश्न का माहौल है. उनकी इस सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले का मान बढ़ाया है.

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.









