
Dibrugarh Train Accident: लोको पायलट ने एक्सीडेंट से पहले सुनी धमाके की आवाज, चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ ट्रेन हादसे में बड़ा दावा
AajTak
गुरुवार दोपहर उत्तर प्रदेश के गोंडा-मनकापुर रेल रूट पर मोतीगंज-झिलाही स्टेशनों के बीच चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह हादसा दोपहर 2:37 बजे के करीब उस वक्त हुआ जब ट्रेन चंडीगढ़ से चलकर डिब्रूगढ़ की तरफ जा रही थी. इस हादसे में ट्रेन के एसी डिब्बे डिरेल होकर पलट गए. हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं.
Dibrugarh Train Accident: यूपी के गोंडा में चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ रेल हादसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. ट्रेन के लोको पायलट ने दावा किया है कि उन्होंने हादसे से पहले धमाके के आवाज सुनी थी. रेलवे के सूत्रों के मुताबिक लोको पायलट का नाम त्रिभुवन है, जिन्होंने ये दावा किया है. इसके बाद अब रेलवे ने साजिश के एंगल से भी जांच शुरू कर दी है.
वहीं न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री ने भी दावा करते हुए बताया, "मुझे हाजीपुर जाना था. (घटना से पहले) हल्का विस्फोट हुआ और उसके बाद एक जोरदार झटका महसूस हुआ और हमारा कोच पटरी से उतर गया. हम चंडीगढ़ से आ रहे थे."
दरअसल, गुरुवार दोपहर उत्तर प्रदेश के गोंडा-मनकापुर रेल रूट पर मोतीगंज-झिलाही स्टेशनों के बीच चंडीगढ़ से डिब्रूगढ़ जा रही 15904 चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. यह हादसा दोपहर 2:37 बजे के करीब उस वक्त हुआ जब ट्रेन चंडीगढ़ से चलकर डिब्रूगढ़ की तरफ जा रही थी. इस हादसे में ट्रेन के एसी डिब्बे डिरेल होकर पलट गए. हादसे में 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए हैं.
यह भी पढ़ें: यूपी के गोंडा में बड़ा रेल हादसा, पटरी से उतरी चंडीगढ़-डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 4 की मौत, 20 घायल
हादसे के बाद एक तरफ जहां राहत और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है तो वहीं दूसरी तरफ इस रूट से गुजरने वाली कुछ ट्रेनों का रूट डायवर्जन कर दिया गया है. साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए अलग-अलग स्टेशनों पर हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं.
रेल मंत्रालय ने किया मुआवजे का ऐलान

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










