
दिल्ली में चार दिन इन रास्तों से बचकर निकलें, रिपब्लिक डे परेड रिहर्सल की वजह से बंद रहेंगे कई रूट
AajTak
गणतंत्र दिवस की तैयारियों के बीच दिल्ली में ट्रैफिक व्यवस्था बदली रहने वाली है. 17, 19, 20 और 21 जनवरी को कर्तव्य पथ पर परेड रिहर्सल के चलते कई प्रमुख सड़कों पर यातायात प्रतिबंध लागू रहेंगे. दिल्ली पुलिस ने जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी है.
गणतंत्र दिवस नजदीक है. तैयारियां जोरों पर हैं. इस बीच 17, 19, 20 और 21 जनवरी को दिल्ली में रिपब्लिक डे परेड की रिहर्सल होगी. ऐसे में कई रास्तों से बचकर निकलने की सलाह ट्रैफिक पुलिस ने दी है.
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल होगी. ऐसे में दिल्ली के कई प्रमुख चौराहों पर यातायात प्रतिबंधित रहेगा.
रिहर्सल विजय चौक से इंडिया गेट तक होगी, और परेड का रूट सी-हेक्सागन तक विस्तारित होगा. परेड के सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए, चारों दिन सुबह 10:15 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक प्रतिबंध लागू रहेंगे.
इस दौरान, रफी मार्ग पर कर्तव्य पथ, जनपथ, मान सिंह रोड और सी-हेक्सागन पर यातायात क्रॉसिंग बंद रहेंगे.
विजय चौक से इंडिया गेट तक का कर्तव्य पथ भी आम यातायात के लिए बंद रहेगा, जिससे आसपास के रास्तों पर यातायात में बदलाव होगा और संभवतः जाम लग जाएगा.
वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे यातायात नियमों तथा ड्यूटी पर तैनात कर्मियों के निर्देशों का पालन करें.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










