BMC में BJP-शिंदे के हाथ सत्ता की चाबी, बहुमत से 4 सीटें ज्यादा जीतीं... ढाई दशक बाद ढहा ठाकरे परिवार का अभेद्य किला
AajTak
मुंबई नगर निगम चुनाव के नतीजे आ गए हैं और तस्वीर पूरी तरह साफ हो गई है. बीएमसी की सत्ता में 25 साल बाद बड़ा राजनीतिक बदलाव देखने को मिला है. भारतीय जनता पार्टी और एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने मिलकर बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. उद्धव ठाकरे की शिवसेना दूसरे नंबर पर रही, जबकि कांग्रेस का प्रदर्शन कमजोर रहा और पार्टी सिर्फ 24 सीटों तक सिमट गई.
मुंबई नगर निगम (BMC) चुनाव में सभी 227 वार्डों के नतीजे घोषित हो चुके हैं और मुंबई की सियासत की तस्वीर बदल गई है. करीब ढाई दशक से ठाकरे परिवार का गढ़ मानी जाने वाली BMC में इस बार भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. बीजेपी और शिंदे सेना ने 118 सीटों पर जीत हासिल की. जबकि बहुमत के लिए 114 सीटों पर जीत जरूरी थी.
2017 में 82 सीटों पर सिमटने वाली BJP ने इस बार अपना पिछला रिकॉर्ड तोड़ दिया है. आंकड़ों के मुताबिक, BJP ने 89 वार्डों में जीत दर्ज की. BJP के विजयी उम्मीदवारों को कुल 11,79,273 वोट मिले. यह जीते उम्मीदवारों के मतों का 45.22 प्रतिशत और कुल मतदान का 21.58 प्रतिशत है.
उद्धव ठाकरे की शिवसेना दूसरे नंबर पर
शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को 65 सीटें मिलीं. कुल वोट 7,17,736 मिले. जीते कैंडिडेट का मत प्रतिशत 27.52 रहा. जबकि कुल मतदान का 13.13 प्रतिशत रहा. हालांकि उद्धव सेना दूसरे नंबर पर रही, लेकिन BMC की सत्ता से दूर हो गई.
शिंदे गुट की शिवसेना को 29 सीटें
एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना ने 29 वार्डों में जीत दर्ज की. कुल वोट 2,73,326 मिले. विजयी उम्मीदवारों का मत प्रतिशत 10.48 रहा. कुल मतदान के 5 प्रतिशत वोट मिले. BJP-शिंदे गठबंधन ने मिलकर 118 सीटें हासिल कीं, जो बहुमत के आंकड़े से 4 सीटें ज्यादा हैं.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










