
BMC चुनाव में 'ठाकरे ब्रदर्स' की दुर्गति की वजह क्या रही, अब भाइयों के सामने हैं 5 सवाल
AajTak
बीएमसी चुनाव ने महाराष्ट्र की सियासत में बड़ा उलटफेर कर दिया है. 25 साल बाद शिवसेना का किला ढह गया और पहली बार बीएमसी में बीजेपी का मेयर बनना लगभग तय है. ठाकरे ब्रदर्स की एकजुटता भी मतदाताओं को नहीं रिझा सकी. नतीजों ने बाला साहेब की विरासत और ठाकरे राजनीति के भविष्य पर गहरे सवाल खड़े कर दिए हैं.
देश ही नहीं पूरे एशिया की सबसे अमीर और बड़ी महानगरपालिका बीएमसी में पहली बार बीजेपी का मेयर बनने जा रहा है. सिर्फ बीएमसी ही नहीं महायुति ने महाराष्ट्र के 29 नगर निगमों में 25 निगमों में भगवा परचम लहराकर ठाकरे बंधुओं के साथ पूरे विपक्ष को हराया है.
अब सवाल ये कि बाला साहेब की विरासत का क्या होगा. राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की पॉलिटिक्स का क्या होगा. बीएमसी चुनाव के नतीजों के मायने समझने की कोशिश करते हैं.
बीएमसी चुनाव के नतीजों की बड़ी बात ये है कि 25 साल बाद बीएमसी में शिवसेना का किला ढहा है.
अब आगे सवाल बाला साहेब की विरासत का है. सवाल बीएमसी में राज करने वाली शिवसेना के अस्तित्व का है, क्योंकि जिस अस्तित्व को बचाने के लिए 20 साल बाद ठाकरे बंधुओं ने हाथ मिला उस सियासत को महाराष्ट्र की जनता ने सिरे से नकार दिया. मुंबई से उद्धव की शिवसेना की 25 साल बाद विदाई हुई तो वहीं राज ठाकरे दहाई के आंकड़े के लिए तरसते नजर आए.
नतीजों से साफ है कि राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की जोड़ी को मुंबई की जनता ने नकार दिया. कट्टर मराठा पॉलिटिक्स महाराष्ट्र की जनता को समझ नहीं आई. उत्तर भारतीयों के खिलाफ हिंसा का साइड इफेक्ट भी दिखा. इतना ही नहीं, ठाकरे ब्रदर्स गैर मराठा वोटरों को साथ लाने में नाकाम हुए. वहीं मुस्लिम वोटर ने इस गठबंधन से पूरी तरह से किनारा कर लिया.
जिस मातोश्री में पिछले 25 सालों से चुनाव के नतीजों पर जश्न मनता था शुक्रवार को वहां सन्नाटा पसरा हुआ था. अब इन नतीजों के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. जैसे-

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










