
राजनीतिक परिवारों के लिए सबक है ठाकरे ब्रदर्स और पवार परिवार की हार
AajTak
महाराष्ट्र के निकाय चुनाव नतीजों ने राज्य की राजनीति की तस्वीर बदल दी है. बीएमसी समेत 29 नगर निगमों में बीजेपी–शिंदे गठबंधन की बड़ी जीत हुई, जबकि ठाकरे ब्रदर्स और पवार परिवार बुरी तरह पिछड़ गए. यह परिणाम भावनात्मक और परिवारवादी राजनीति पर जनता की नाराजगी का संकेत देता है.
महाराष्ट्र में बीएमसी सहित 29 नगर निगम चुनावों में बीजेपी गठबंधन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई प्रमुख शहरों में जीत हासिल की है. यह जीत एकनाथ शिंदे और बीजेपी गठबंधन की रणनीति का नतीजा है, जबकि ठाकरे ब्रदर्स के एक साथ आने के बावजूद शिवसेना (यूबीटी) अपना आखिरी किला नहीं बचा सकी. पुणे में भी बीजेपी विजयी रही, जहां उसने शरद पवार और अजित पवार की जोड़ी को सियासी मात दी है.
निकाय चुनाव के नतीजों ने महाराष्ट्र की राजनीति की दशा और दिशा पूरी तरह बदल दी है. बीएमसी में बीजेपी और शिंदे की महायुति ने बहुमत का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. पिछले तीन दशकों से बीएमसी की सत्ता पर काबिज ठाकरे परिवार का वर्चस्व अब खत्म हो गया है. उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की जोड़ी भी बीजेपी लहर को रोकने में नाकाम रही.
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र: नगर निगम चुनाव में राज ठाकरे का गेम ओवर! बैकफुट पर MNS... इतने पर सिमट कर रह गई पार्टी
बीजेपी मुंबई में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. सीएम देवेंद्र फड़णवीस की रणनीति ने विपक्षी गठबंधन के हर दांव को पूरी तरह फेल कर दिया है. पवार परिवार भी पस्त नजर आया. यह जीत न केवल मुंबई बल्कि पूरे महाराष्ट्र में बीजेपी के बढ़ते दबदबे का स्पष्ट संकेत है. मुंबई ही नहीं बल्कि महाराष्ट्र की 29 नगर निगम में से 23 में बीजेपी गठबंधन अपना कब्जा जमाने में कामयाब रही.
महाराष्ट्र में ठाकरे ब्रदर्स को जोड़ी पूरी तहह फेल
पिछले 30 सालों से बीएमसी पर शिवसेना का एकछत्र राज था, लेकिन इस बार मुंबईकरों ने बदलाव के पक्ष में वोट दिया है. हालांकि, 20 साल के बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे आपसी गिला-शिकवा भुलाकर एक साथ नगर निगम चुनाव लड़ने का फैसला किया ताकि सियासी वर्चस्व को बचाए रखा जा सके. इसके बावजूद वे अपना गढ़ नहीं बचा पाए. उनका 'मराठी अस्मिता' का मुद्दा काम नहीं कर पाया.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










