
Dhurandhar 2 Movie Review LIVE: 'धुरंधर 2' का फर्स्ट शो स्टार्ट, 'कॉकटेल' सॉन्ग मचाया धमाल, जानें कैसी है फिल्म
ABP News
Dhurandhar 2 Review Live: 'धुरंधर 2' के पेड प्रिव्यूज शुरू हो गए हैं. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. आदित्य धर ने इसे बनाया है. आइए जानते हैं कैसी बनी है धुरंधर 2.
आदित्य धर की 'धुरंधर 2' थिएटर में लग गई है. फिल्म के पेड प्रिव्यूज शुरू हो गए हैं. सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर काफी बज है. ऐसे में आइए जानते हैं फिल्म कैसी बनी है.
'धुरंधर 2' रिव्यू लाइव अपडेट्स...
धुरंधर 2 की कास्ट
आदित्य धर ने फिल्म को बनाया है. फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं. वो फिल्म में हमजा और जसकीरत सिंह रंगी का किरदार निभा रहे हैं. कहानी फ्लैशबैक में भी चलेगी. इस फिल्म में संजय दत्त चौधरी असलम के किरदार में हैं. सारा अर्जुन यलीना जमाली के रोल में हैं. आर माधवन अजय सान्याल के रोल में दिखेंगे. राकेश बेदी सारा अर्जुन के पिता के रोल में हैं. वहीं फिल्म में सौम्या टंडन रहमान डकैत की पत्नी उलफ्त के रोल में हैं. अक्षय खन्ना रहमान डकैत के रोल में दिख सकते हैं. वो फिल्म के पहले पार्ट में थे. उस पार्ट में उनकी मौत हो गई थी. फिल्म में अर्जुन रामपाल विलेन के किरदार में हैं.













