
'धुरंधर 2' की शूटिंग के बाद आदित्य धर ने की थी रणवीर सिंह की तारीफ, बोले- लाइफटाइम अचीवमेंट जैसी परफॉर्मेंस दी है
ABP News
'धुरंधर 2' का फैंस बहुत बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की शूटिंग से जुड़ा किस्सा एक्टर विक्रम भांबरी ने सुनाया है. उन्होंने बताया कि जब आदित्य ने रणवीर की तारीफ की थी.
'धुरंधर 2' में एक्टर विक्रम भांबरी भी नजर आने वाले हैं. उन्होंने बताया कि फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद आदित्य धर ने रणवीर सिंह को एक बात कही थी. शूटिंग के आखिरी दिन आदित्य धर ने रणवीर सिंह की तारीफ की.
आदित्य धर ने की रणवीर की तारीफआदित्य ने रणवीर से कहा, 'रणवीर तुमने इस फिल्म में लाइफटाइम अचीवमेंट जैसी परफॉर्मेंस दी है. मेरी बात याद रखना.' फिर विक्रम ने कहा,'हम आदित्य धर की बात से सहमत हैं. रणवीर सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस से अलग ही लेवल का असर छोड़ा है. रणवीर ने खुद को देश के बेहतरीन एक्टर्स के तौर पर स्टैब्लिश किया है.'
रणवीर सिहं ने की थी विक्रम की मदद
इसके अलावा विक्रम आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि रणवीर ने से पर उनकी मदद की थी. विक्रम ने बताया, 'फिल्म की शूटिंग के वक्त मेरे पैर में चोट लग गई थी. मैंने किसी को बताया नहीं और शूट करता रहा और फिर जमीन पर गिर गया. जब मैं गिरा तो रणवीर सिंह मेरी तरफ भागे. मुझे उठाया. उन्होंने कहा कि ये बहुत दर्दनाक होता है. मैं जानता हूं इसके बारे में. मेरी पत्नी को भी इसी तरह का दर्द झेल चुकी हैं. उन्होंने भी किसी को इसके बारे में बताया नहीं था.'













