
फैंस को बड़ा झटका! आखिरी वक्त पर Dhurandhar 2 के तमिल-तेलुगु के शो रद्द पैसे लौटा रहे थियेटर्स
ABP News
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 को लेकर देशभर के लोगों में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. लेकिन, इसी बीच साउथ के फैंस को बड़ा झटका लगा है. क्योंकि, तेलुगु-तमिल शो कैंसिल कर दिए गए हैं.
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर:द रिवेंज'19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है. लेकिन, उससे पहले मेकर्स ने 18 मार्च को पेड प्रीव्यू शोज रखे हैं. लेकिन, साउथ के दर्शकों को तगड़ा झटका लगा है. इसके पीछे की वजह ये है कि तमिल और तेलुगु प्रीमियर शोज कैंसिल कर दिए गए हैं.
वहीं, हिंदी प्रीमियर शोज को उसके तय वक्त पर फैंस देख पाएंगे. 'धुरंधर:द रिवेंज' के तमिल और तेलुगु पेड प्रीमियर शोज को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में शुरू होने से महज कुछ घंटे पहले ही कैंसिल कर दिया गया है. हालांकि, ओरिजिनल हिंदी वर्जन को रिलीज किया जाएगा.
दर्शकों को पैसे लौटा रहे थिएटर्स
शो को आखिरी पर रद्द करने के पीछे की वजह ये है कि फिल्म के तमिल और तेलुगु वर्जन की अभी डबिंग नहीं हो पाई है. पोस्ट-प्रोडक्शन में हुई इस देरी की वजह से ही तमिल और तेलुगु भाषा में देखने वाले दर्शक इस फिल्म को नहीं देख पाएंगे. हालांकि, जिन लोगों ने इन दो वर्जन की टिकट खरीदी थी, थिएटर ने उन्हें पैसे वापस लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इतना ही नहीं बल्कि दर्शकों से इस असुविधा के लिए माफी भी मांगी गई है.













