
Dhanteras 2025: धनतेरस पर आज रात इतने बजे समाप्त होगा खरीदारी का मुहूर्त, नोट कर लें टाइमिंग
AajTak
Dhanteras 2025: हिंदू धर्म में धनतेरस के पर्व का खास महत्व है. इस दिन भगवान धन्वंतरि की उपासना की जाती है. साथ ही सोने और चांदी से निर्मित आभूषणों की खरीदारी भी की जाती है. शास्त्रों में इस बात का जिक्र मिलता है कि चिरकाल में समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे.
Dhanteras 2025: धनतेरस का पर्व आज मनाया जा रहा है. पंचांग के मुताबिक, धनतेरस कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाई जाती है और यह दीपावली सप्ताह का प्रथम दिन भी होता है. धनतेरस को धनत्रयोदशी, धन्वंतरि त्रयोदशी या धन्वंतरि जयंती के नाम से भी जाना जाता है.
धनतेरस का शास्त्रीय एवं धार्मिक महत्व बहुत गहरा है. यह केवल सोना-चांदी खरीदने का अवसर नहीं होता है, बल्कि यह धन, स्वास्थ्य और समृद्धि का भी महापर्व होता है. पौराणिक मान्यता के अनुसार, इस दिन समुद्र मंथन के दौरान भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. साथ ही, इस दिन कुबेर देव और मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है, जिससे धन और वैभव की प्राप्ति होती है. इसी कारण इसे धनतेरस कहा गया है, जिसका अर्थ होता है धन और आरोग्य की प्राप्ति.
धनतेरस 2025 तिथि (Dhanteras 2025 Tithi)
द्रिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि का आरंभ 18 अक्टूबर यानी आज दोपहर 12 बजकर 18 मिनट पर होगा और तिथि का समापन 19 अक्टूबर को दोपहर 1 बजकर 51 मिनट पर होगा. धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश के पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 16 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 20 मिनट तक रहेगा.
आपके शहर में कितने बजे रहेगा धनतेरस पर पूजन का मुहूर्त (Dhanteras 2025 Pujan Shubh Muhurat City wise)
धनतेरस 2025 खरीदारी का मुहूर्त

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









