
Dhanteras 2025: धनतेरस की रात करें ये एक उपाय, धन-दौलत से तिजोरी भर देंगे कुबेर देवता
AajTak
Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन समुद्र मंथन के समय भगवान धनवंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना भी विशेष फलदायी होता है, जानते हैं धनतेरस की रात किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में
धनतेरस के दिन धन और आरोग्य के देवता भगवान धनवंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, आज के ही दिन समुद्र मंथन के समय भगवान धनवंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, और तभी से धनतेरस का दिन धन, स्वास्थ्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाने लगा. मान्यता है कि धनतेरस के दिन किए गए उपाय और पूजा पूरे वर्ष शुभ फल देते हैं. इस दिन घर में साफ-सफाई, दीप जलाना, और धन-सम्बंधित वस्तुओं की पूजा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है. जानते हैं धनतेरस के 5 आसान उपाय, जिन्हें अपनाकर लाभ उठाया जा सकता है.
गोमती चक्र का उपाय
धनतेरस की रात भगवान धनवंतरि और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना के बाद 7 गोमती चक्र लें, उन्हें एक स्वच्छ लाल कपड़े में बांध कर पवित्र स्थान पर रख लें. लाल रंग को मां लक्ष्मी का प्रिय माना गया है, इसलिए यह उपाय उनकी कृपा प्राप्त करने में विशेष फलदायी होता है.
इन गोमती चक्रों को दीपावली की मुख्य पूजा के समय फिर से इस्तेमाल में लाना शुभ माना जाता है. इसके बाद एक एकाक्षी नारियल (जिसमें केवल एक आंख होती है) लें. यह नारियल कुबेर का प्रतीक माना गया है. इस एकाक्षी नारियल को भी उसी लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें. मान्यता है कि ऐसा करने से धनवृद्धि, व्यापार में सफलता और घर में सुख- समृद्धि आती है.
सिक्कों का उपाय
धनतेरस की रात को पूजा के बाद यम देवता के नाम से एक दिया जलाकर उसमें एक सिक्का डाल दें. माना जाता है कि इससे यम देवता प्रसन्न होते हैं, और घर में धन-संपत्ति का आशीर्वाद देते हैं. अगले दिन जले हुए दीपक को उठाकर किसी सुरक्षित स्थान पर रखें. यह ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है कि इस दीपक में रखा सिक्का कभी खर्च नहीं हो. माना जाता है कि इस उपाय से न केवल घर में धन की वृद्धि होती है, बल्कि परिवार में सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









