
Dhanteras 2025: धनतेरस आज, जानें दीपक जलाने के सही नियम, दिशा और शुभ मुहूर्त
AajTak
Dhanteras 2025: धनतेरस पर दीपक जलाने का खास महत्व है. जानें धनतेरस पर मां लक्ष्मी और कुबेर की कृपा पाने के लिए दीपक कहां और कैसे जलाना चाहिए, और धनतेरस पर आज दीप जलाने का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा.
Dhanteras 2025: धनतेरस, जिसे धन्वंतरि त्रयोदशी भी कहा जाता है, दीपावली पर्व की शुरुआत का प्रतीक है. इस दिन भगवान धनवंतरि समुद्र मंथन से अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे. इसलिए इस दिन धातु के बर्तन, सोना, चांदी या अन्य शुभ वस्तुएं खरीदना अच्छा माना गया है. धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के अलावा शाम को दीपक जलाने का भी विशेष महत्व है.
धनतेरस की शाम को घर के मुख्य द्वार, खिड़कियों और आंगन में दीपक जलाने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं. इस दिन संध्या के समय यमराज के नाम का दीपक जलाया जाता है ताकि परिवार पर किसी भी प्रकार की अकाल मृत्यु या अशुभता का साया न पड़े. इसलिए दीपक जलाते समय कुछ खास नियमों का पालन करना भी बेहद जरूरी हो जाता है. तो चलिए जानते हैं धनतेरस पर दीपक जलाने की सही दिशा, नियम और शुभ मुहूर्त
पूजा घर में दीपक जलाना
धनतेरस के दिन शाम के समय पूजा घर में मां लक्ष्मी और कुबेर देवता के नाम दीपक जलाना चाहिए. इस दीपक में घी का उपयोग करना अत्यंत शुभ माना जाता है. मान्यता है कि पूजा स्थल पर दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि, धन-वैभव और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.
दक्षिण दिशा में यम के नाम का दीपक
धनतेरस पर यम की पूजा और दीपक जलाने की परंपरा है. दक्षिण दिशा में यम के नाम का चौमुखी दीपक जलाना शुभ माना जाता है. इसे जलाने से परिवार पर अकाल मृत्यु, कष्ट और अशुभता का प्रभाव कम होता है. धनतेरस के शाम प्रदोष काल में यम दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है. दीपक जलाने का शुभ समय शाम 5 बजकर 48 मिनट से 7 बजकर 4 मिनट तक रहेगा.

Chaitra Navratri 2026 Diet: फलाहार थाली, व्रत वाली टिक्की-चाट... क्या आप भी ऐसे कर रहे हैं फास्टिंग?
Chaitra Navratri 2026 Diet: अक्सर भूख के कारण लोग फलाहार के नाम पर व्रत में पूरे दिन खाते रहते हैं. लेकिन, नवरात्र के व्रत में कितना खाएं, यह जानना बेहद जरूरी है. क्योंकि फलाहार के नाम पर ज्यादा खाना सेहत पर भारी पड़ सकता है.

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.









