
Delhi Weather: दिल्ली-NCR में सुबह-सुबह खतरनाक आंधी के साथ बारिश, कई जगह उखड़े पेड़, फ्लाइट्स प्रभावित
AajTak
Weather Forecast Today: उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में सुबह-सुबह कहीं हल्की बारिश तो कहीं झमाझम बरसात हुई है. चढ़ते पारे के बीच बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. वहीं, कुछ जगहों पर मौसम का ये बदला मिजाज परेशानी का सबब भी बना है. तेज हवाओं और खतरनाक आंधी के बीच कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए हैं.
Delhi Rain and Thunderstorm Today: दिल्ली-एनसीआर से लेकर उत्तर प्रदेश और बिहार तक सुबह-सुबह मौसम बदला है. उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में कहीं हल्की बारिश तो कहीं झमाझम बरसात हुई है. चढ़ते पारे के बीच बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है. वहीं, कुछ जगहों पर मौसम का ये बदला मिजाज परेशानी का सबब भी बना है. तेज हवाओं और खतरनाक आंधी के बीच कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए हैं.
Amid strong winds and rain, uprooted trees block roads in parts of Delhi. Visuals from Dhaula Kuan. pic.twitter.com/6sVQ8zJItU
दिल्ली से लेकर नोएडा, गाजियाबाद समेत एनसीआर के अधिकतर इलाकों में आंधी और तूफान के बाद बारिश हो रही है. जिससे मौसम सुहावना हो गया है. बता दें कि मौसम विभाग (IMD) ने अपने पूर्वानुमान में दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग हिस्सों में तेज हवाएं और हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होने की संभावना जताई थी.
IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ यानी वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते बदलते मौसम से लू से राहत और तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक दिल्ली-एनसीआर में 50 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है.
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, करीब हफ्ते भर दिल्ली में लू यानी हीटवेव चलने की संभावना नहीं है. ऐसे में बढ़ते तापमान और गर्मी से थोड़ी राहत मिली रहेगी. 24 मई तक इसी तरह की आंधी-बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान जंग पर राज्यसभा में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे इस युद्ध को तीन हफ्ते से ज्यादा का समय हो चुका है. इसने पूरे विश्व को गंभीर ऊर्जा संकट में डाल दिया है. इसका असर भारत पर भी पड़ रहा है. गल्फ देशों में करीब एक करोड़ भारतीय रहते हैं, वहां काम करते हैं. उनके जीवन की रक्षा भी भारत के लिए चिंता का विषय है. होर्मुज स्ट्रेट में बड़ी संख्या में जहाज फंसे हैं. उनके क्रू मेंबर्स भी अधिकतर भारतीय हैं. यह भी भारत के लिए चिंता का विषय है. ऐसे में जरूरी है कि भारत के इस उच्च सदन से दुनिया में संवाद का संदेश जाए. हम गल्फ के देशों के साथ लगातार संपर्क में हैं. हम ईरान, इजरायल और अमेरिका के साथ भी संपर्क में हैं. हमने डीएस्केलेशन और होर्मुज स्ट्रेट खोले जाने पर भी लगातार बात की है. भारत ने नागरिकों पर, सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर पर, एनर्जी और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमलों का विरोध किया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.











