
Delhi Weather: दिल्ली की एयर क्वालिटी बहुत खराब, बारिश दिलाएगी जहरीली हवाओं से राहत! मौसम पर आया नया अपडेट
AajTak
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से राहत की एकमात्र उम्मीद मौसम पर बदलाव और बारिश पर टिकी है. IMD की मानें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल्द ही मौसम के करवट लेने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में आज, 27 नवंबर को बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई है.
दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने के साथ प्रदूषण में भी लगातार इजाफा हो रहा है. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) गंभीर श्रेणी में बना हुआ है. हालांकि, औसतन AQI बहुत खराब कैटेगरी में है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) दोपहर 12 बजे के करीब भी 400 के पार रिकॉर्ड किया गया है. इस बीच एनडीएमसी ने 17000 लीटर की सबसे बड़ी क्षमता वाली एंटी स्मोग गन वीवीआईपी इलाकों में तैनात कर दी हैं, जो पूरी तरह सीएनजी पर आधारित हैं.
सुरंग के ऊपर वर्टिकल ड्रिलिंग, रेस्क्यू को और मुश्किल बनाएगा मौसम! उत्तरकाशी में अगले तीन दिन बारिश का अलर्ट
दिल्ली के विभिन्न इलाकों का AQI (12 बजे के अपडेट के मुताबिक)
बता दें कि शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच AQI ‘गंभीर’ माना जाता है.
कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम, यहां जानिए अपडेट दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से राहत की एकमात्र उम्मीद मौसम पर बदलाव और बारिश पर टिकी है. IMD की मानें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में जल्द ही मौसम के करवट लेने की संभावना है. मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली में आज, 27 नवंबर को बूंदाबांदी और हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई है. इस दौरान न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इसके अलावा 28 और 30 नवंबर को भी बादलों का डेरा रहेगा. साथ ही कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है.
दिल्ली-NCR में वायु प्रदूषण का क्या है हाल, देखें खास कवरेज मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, दक्षिणी अंडमान सागर के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है. इसके प्रभाव से 27 नवंबर को एक कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है जो 28 नवंबर के आस-पास दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे अंडमान सागर के ऊपर एक अवसाद में बदल सकता है.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







