
DELHI NCR Traffic Jam: आश्रम फ्लाइओवर: आज कोहरे के बीच दोहरी अग्निपरीक्षा, वीकेंड पर ट्रैफिक जाम से मिली थी राहत
AajTak
DELHI NCR Traffic Jam: आश्रम फ्लाइओवर को डीएनडी फ्लाइओवर से जोड़ा जा रहा है. इसके लिए आश्रम फ्लाइओवर पर 1 तारीख से निर्माण कार्य शुरू किया गया है. इसके चलते नोएडा दिल्ली रूट पर हर रोज भीषण जाम लग रहा है. लोग 2-2 घंटे तक जाम में फंस रहे हैं.
दिल्ली के आश्रम फ्लाइओवर के बंद होने के चलते नोएडा-दिल्ली रूट पर लग रहे जाम से वीकेंड पर कुछ राहत रही. यहां 1 जनवरी से फ्लाइओवर के बंद होने के बाद से जाम लग रहा है. दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे के बीच सोमवार को फिर ट्रैफिक पुलिस की अग्निपरीक्षा होगी. हालांकि, ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को एडवाइजरी जारी कर कई रूट डायवर्ट किए थे.
दिल्ली में सोमवार को घना कोहरा है. इसके अलावा वीकेंड खत्म हो गया है, तो ऐसे में दफ्तर और काम वाले लोग फिर सड़कों पर दिखेंगे. ऐसे में एक बार फिर जाम की आशंका जताई जा रही है. इससे पहले यहां 1 जनवरी से लगातार दिल्ली-नोएडा रूट के साथ साथ राजधानी की ज्यादातर सड़कों पर जाम लग रहा है. पीक आवर में गाड़ियां 2-2 घंटे जाम में फंस रही हैं. हालांकि, वीकेंड पर जाम से राहत दिखी.
डेढ़ महीने तक बंद रहेगा आश्रम फ्लाइओवर
दरअसल, आश्रम फ्लाइओवर को डीएनडी फ्लाइओवर से जोड़ा जा रहा है. इसके लिए आश्रम फ्लाइओवर पर 1 तारीख से निर्माण कार्य शुरू किया गया है. इसके चलते नोएडा दिल्ली रूट पर हर रोज भीषण जाम लग रहा है. लोग 2-2 घंटे तक जाम में फंस रहे हैं. AIIMS और मूलचंद जाने वाली सड़कों पर भी भीषण जाम लग रहा है. रिंग रोड और मथुरा रोड भी भारी ट्रैफिक डायवर्ट हुआ है. पुलिस ने कई रूट किए डायवर्ट
- ट्रैफिक पुलिस ने सीवी रमण मार्ग से आने वाले लोगों को रिंग रोड के तैमूर नगर कट पर राइट टर्न लेकर सराय काले खां, NH-24, गाजियाबाद और नोएडा जाने की सलाह दी है. - जो लोग न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी, शाहीन बाग, सुखदेव विहार, सराय जुलेना, जामिया की ओर से आ रहे हैं, वे लाजपत नगर मार्केट, AIIMS, धौला कुआं जाने के लिए मथुरा रोड, मोदी मिल फ्लाइओवर, आउट रिंग रोड, लाला लाजपत राय मार्ग से जा सकते हैं. - लाजपत नगर, डिफेंस कॉलोनी, जंगपुरा, भोगल, सीजीओ की ओर से आने वाले लोगों को लाला लाजपत राय मार्ग, आउट रिंग रोड, मोदी मिल फ्लाइओवर, मथुरा रोड, सरिता विहार, बदरपुर और फरीदाबाद के रास्ते जाने की सलाह दी जाती है. - नोएडा से IGI एयरपोर्ट, आउटर रिंग रोड, IIT चिराग दिल्ली जाने के लिए कालिंदी कुंज, जसोला, सरिता विहार से जाएं. - IGI एयरपोर्ट, आउटर रिंग रोड, IIT चिराग दिल्ली से नोएडा और बदरपुर जाने के लिए मोदी मिल फ्लाइओवर, मथुरा रोड, सरिता विहार, जसोला, कालिंदी कुंज का इस्तेमाल करें. - गाजियाबाद, नोएडा और ITO साइड (रिंग रोड) से NH-24 के रास्ते आकर लाजपत नगर, डिफेंस कॉलोनी, AIIMS, धौला कुआं जाने के लिए बारापुला फ्लाइओवर का इस्तेमाल करें. - शाम 4 बजे से रात 9 बजे के बीच नोएडा और DND से आश्रम चौक की ओर आने वाले लोग लाजपत नगर, डिफेंस कॉलोनी, AIIMS, धौला कुआं आदि जाने के लिए सराय काले खां की तरफ वाले लूप पकड़ें यह रोड शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक ट्रैफिक के लिए बंद रहेगा.
आश्रम फ्लाइओवर डेढ़ महीने तक बंद किया गया है. जिसके चलते यहां से गुजरने वाले ट्रैफिक को दूसरे रूटों पर डायवर्ट कर दिया गया है. जिससे नोएडा और दिल्ली बॉर्डर पर रोज भीषण जाम लग रहा है. हालांकि, आश्रम फ्लाइओवर के नीचे की तरफ के रिंग रोड के दोनों कैरिज-वे ट्रैफिक के लिए चालू हैं.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.






