
CSK vs KKR Playing 11: CSK के खिलाफ KKR ने खिलाए सिर्फ 3 विदेशी प्लेयर, जानें टीमों की प्लेइंग-11
AajTak
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 का आगाज़ हो गया है और चेन्नई सुपर किंग्स-कोलकाता नाइट राइडर्स पहले मुकाबले के लिए आमने-सामने हैं.
CSK Vs KKR Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) का आगाज़ हो गया है. चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच पहला मुकाबला खेला जा रहा है. रवींद्र जडेजा पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाले हुए हैं, तो दूसरी ओर श्रेयस अय्यर भी पहली बार कोलकाता के कप्तान बने हैं.
CSK Vs KKR मैच के लाइव कवरेज के लिए क्लिक करें
आईपीएल 2022 के पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला लिया है. यानी रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) पहले बल्लेबाजी करेगी. खास बात यह है कि कोलकाता ने सिर्फ तीन ही विदेशी प्लेयर खिलाए हैं, बल्कि एक टीम प्लेइंग-11 में चार विदेशी खिलाड़ियों को शामिल कर सकती है.
महेंद्र सिंह धोनी की जगह चेन्नई के कप्तान बने रवींद्र जडेजा ने टॉस के वक्त कहा कि उन्हें बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है. वह खुश हैं और काफी उत्साहित भी हैं.
चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग-11 (CSK Playing 11): ऋतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉन्वे, रॉबिन उथप्पा, अंबति रायडू, रवींद्र जडेजा (कप्तान), शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर), ड्वेन ब्रावो, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, तुषार देशपांडे
A look at the Playing XI for #CSKvKKR Live - https://t.co/vZASxrcgGv #TATAIPL https://t.co/1EkEyJH2xY pic.twitter.com/W598QxvXw0

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.







