
CrPC Section 83: फरार व्यक्ति की संपत्ति कुर्क किए जाने के बारे में बताती है धारा 83
AajTak
सीआरपीसी (CrPC) की धारा 83 (Section 83) फरार व्यक्ति की संपत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया (Procedure) बताती है. आइए जानते हैं कि सीआरपीसी की धारा 83 इस बारे में क्या बताती है?
Code of Criminal Procedure: दंड प्रक्रिया संहिता में ऐसी कानूनी प्रक्रियाओं (Legal procedures) को परिभाषित (Defined) किया गया है, जिनका प्रयोग अदालती कार्यवाही (Court proceedings) और पुलिस की कार्य प्रणाली में किया जाता है. इसी तरह से सीआरपीसी (CrPC) की धारा 83 (Section 83) फरार व्यक्ति की संपत्ति को कुर्क करने की प्रक्रिया (Procedure) बताती है. आइए जानते हैं कि सीआरपीसी की धारा 83 इस बारे में क्या बताती है?
सीआरपीसी की धारा 83 (CrPC Section 83) दंड प्रक्रिया संहिता (Code of Criminal Procedure) की धारा 83 (Section 83) फरार व्यक्ति (Absconding person) की संपत्ति की कुर्की (Attachment of property) करने का प्रावधान (Provision) करती है. CrPC की धारा 83 के मुताबिक-
(1) धारा 82 के अधीन (Under section 82) उद्घोषणा जारी करने वाला न्यायालय, ऐसे कारणों (Reasons) से, जो लेखबद्ध (In writing) किए जाएंगे उद्घोषणा (Announcement) जारी किए जाने के पश्चात् किसी भी समय, उद्घोषित व्यक्ति (Proclaimed person) की जंगम या स्थावर अथवा दोनों प्रकार की किसी भी संपत्ति की कुर्की (Attachment of property) का आदेश (Order) दे सकता है.
लेकिन अगर उद्घोषणा (Announcement) जारी करते समय न्यायालय का शपथपत्र (Affidavit of court) द्वारा या अन्यथा यह समाधान (Solution) हो जाता है कि वह व्यक्ति जिसके संबंध में उद्घोषणा निकाली जाती है.
(2) ऐसा आदेश (Order) उस जिले में, जिसमें वह दिया गया है, उस व्यक्ति की किसी भी संपत्ति की कुर्की प्राधिकत (Authorized) करेगा और उस जिले के बाहर की उस व्यक्ति की किसी संपत्ति की कुर्की तब प्राधिकृत करेगा जब वह उस जिला मजिस्ट्रेट (District Magistrate) द्वारा, जिसके जिले में ऐसी संपत्ति (Property) स्थित है, पृष्ठांकित (Endorsed) कर दिया जाए.
(3) यदि वह संपत्ति जिसको कुर्क करने का आदेश (Attachment order) दिया गया है, ऋण (Loan) या अन्य जंगम संपत्ति हो, तो इस धारा के अधीन (Under the section) कुर्की (क) अभिग्रहण (Capture) द्वारा की जाएगी ; अथवा (ख) रिसीवर की नियुक्ति (Appointment of receiver) द्वारा की जाएगी. (ग) उद्घोषित व्यक्ति को या उसके निमित्त किसी को भी उस संपत्ति का परिदान (Delivery of property) करने का प्रतिषेध (Prohibition) करने वाले लिखित आदेश (Written order) द्वारा की जाएगी; अथवा (घ) इन रीतियों में से सब या किन्हीं दो से की जाएगी, जैसा न्यायालय (Court) ठीक समझे.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










